फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में दोहरा हत्याकांड: जान बचाने के लिए मां-बेटी ने काफी देर किया संघर्ष, हत्यारोपी से भिड़ गई थी कामिनी

Tue, 09 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder Case: Inside Story Told By Bhabhi Crime News Agra Today
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाह थाना क्षेत्र के जरार के हवेली मोहल्ले में रविवार-सोमवार मध्यरात्रि शारदा देवी और उनकी बेटी कामिनी पर आरोपी गोविंद ने सोते समय हमला किया था। मां-बेटी ने जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। गोविंद ने शारदा और कामिनी के ऊपर कई वार किए। वारदात की चश्मदीद बहू रेखा ने बताया कि गोविंद ने आते ही सास शारदा देवी व ननद कामिनी की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन रेते जाने के बाद भी कामिनी गोविंद से भिड़ गई तो गोविंद ने उसकी बाजूओं पर चाकू मारना शुरू कर दिया था। रेखा ने बताया कि उसने चाकू पकड़ भी लिया। मगर, गोविंद उस पर भी चाकू से प्रहार करने लगा। रेखा किसी तरह गोविंद को धक्का देकर कमरे में बंद हो गईं। शारदा देवी घर के दरवाजे तो कामिनी बाहर आकर गिर गईं। दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया।
Agra Double Murder Case: Inside Story Told By Bhabhi Crime News Agra Today
दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गोविंद घर के अंदर छत से आया था। सीढ़ियों से नीचे आने के बाद मां-बेटी पर हमला करने लगा। खून से सना चाकू हाथ में लेकर भाग रहा था। यह देखकर सभी सन्न रह गए। चाकू होने की वजह से कोई उसके पीछे जाने की हिम्मत नहीं कर सका। शोर होने पर कामिनी के चाचा गणेश सविता और पड़ोस में रहने वाली दादी शकुंतला देवी आ गईं। इसके बाद बड़ी संख्या में पड़ोसी भी घरों से बाहर निकल आए। शारदा, कामिनी और रेखा को लहूलुहान हालत में अस्पताल भेजा। शरदा देवी और कामिनी की मौत हो गई। मामले में मनीष कुमार ने हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। 
Agra Double Murder Case: Inside Story Told By Bhabhi Crime News Agra Today
दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रेखा के गले पर चाकू मारा, मासूम को छीनकर फेंका
कामिनी की चीख सुनकर कमरे में सो रही रेखा आ गईं। गोद में उनका बेटा सार्थक था। रेखा ने गोविंद को रोकने का प्रयास किया। रोकने पर गोविंद ने रेखा के गले पर चाकू मार दिया। इसके बाद गोद से सार्थक को छीन लिया। उसे जमीन पर फेंक दिया। यह देखकर रेखा ने बेटे को उठाया। इसके बाद कमरे की तरफ भाग गईं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder Case: Inside Story Told By Bhabhi Crime News Agra Today
कामिनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कामिनी चीख रही थी, गोविंद ने मार डाला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जान बचाने के लिए कामिनी चीख रही थी। वह घर के दरवाजे से 20 कदम की दूरी पर आ गई थी। वह गिरने के बाद एक ही बात बोल रही थी कि गोविंद ने मार डाला... गोविंद ने मार डाला। उसकी चीख सुनकर ही लोग आए। शारदा दरवाजे तक आईं। उनकी गिरने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
Agra Double Murder Case: Inside Story Told By Bhabhi Crime News Agra Today
मां-बेटी की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में गुस्सा 
ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी जल्द पकड़ा जाए। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किसी ने सोचा भी नहीं था कि गोविंद इस तरह की हरकत कर देगा। अगर, पहले से लोग उसकी धमकी को भांप जाते तो ऐसा नहीं होता। 

संबंधित खबर: आगरा में डबल मर्डर से सनसनी: घर में घुसकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, आरोपी युवक फरार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed