फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल बेटे को नहीं पिता की हत्या का कोई पछतावा, हवालात में रातभर हंसता रहा, देखिए तस्वीरें

Mon, 08 Mar 2021 07:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Mar 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A young man was murdered his father in Meerut and see photos
आरोपी बेटे को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही पिता को मार डाला। घटना के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। खास बात यह है कि वह हवालात में भी रातभर हंसता रहा। वहीं नशा उतरने के बाद भी उसे कोई पछताछा नहीं हुआ।

UP Crime News: A young man was murdered his father in Meerut and see photos
पिता की हत्या करने के बाद थाने में मौजूद आरोपी कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी बेटे पर तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक केस विनोद के छोटे बेटे की तहरीर पर हत्या का, दूसरा पुलिस पर जानलेवा हमले का है और तीसरा इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कराया है। 

UP Crime News: A young man was murdered his father in Meerut and see photos
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ये था मामला
ब्रह्मपुरी निवासी सराफ विनोद वर्मा की उसके बेटे कृष्ण वर्मा ने शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद उसने पुलिस पर हमला भी किया था। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी बेटा रात भर हवालात में हंसता रहा। सुबह नशा उतरा तो पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था। तभी उसके पिता वहां पहुंच गए। उन्हें गोली लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A young man was murdered his father in Meerut and see photos
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

वहीं ब्रह्मपुरी पुलिस ने परिवार के लोगों को भी थाने में बुलाया और विवाद का कारण पूछा। परिजनों ने बताया कि दो दिन से कृष्ण घर में पैसे को लेकर झगड़ा कर रहा था। शनिवार रात कृष्ण अपनी पत्नी को पीटने लगा और उसकी हत्या करने के लिए फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
UP Crime News: A young man was murdered his father in Meerut and see photos
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

अब परिवार पर आर्थिक संकट
परिजनों ने रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। वे बार-बार कह रहे थे कि परिवार कैसे चलेगा। विनोद को बेटे ने मार दिया और बेटा पिता की हत्या के मामले में जेल चला गया। हत्यारोपी कृष्ण की पत्नी और तीनों बच्चे भी विलाप करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed