{"_id":"5916df444f1c1bb737854b89","slug":"cow-taklen-to-the-bjp-braj-kshetra-office-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के सबसे दुलारे, अब भाजपा कार्यालय में बन कर रहेंगे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के सबसे दुलारे, अब भाजपा कार्यालय में बन कर रहेंगे मेहमान
Sat, 13 May 2017 07:08 PM IST
नीरज शर्मा/ अमर उजाला आगरा
नीरज शर्मा/ अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 May 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर स्थित अपने मठ में सुबह उठकर जिनकी सेवा का कार्य खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ करते हैं, वही सेवा कार्य अब आगरा के भाजपा कार्यालय में भी रोज होगा। यहां भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय में सीएम योगी के दुलारे दो मेहमानों को लाया गया है। अब ये दोनों यहीं रहेंगे। इनके रहने की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।
2 of 6
योगी आदित्यनाथ की गोसेवा
- फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं सीएम योगी की गोसेवा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोसेवा का नियम काफी कड़ा है। योगी आदित्यनाथ जब भी अपने मठ में हों वे रोज सुबह उठकर गोसेवा करना नहीं भूलते। कितना ही व्यस्त कार्यक्रम हो वे गोसेवा के लिए समय जरूर निकाल लेते हैं।
3 of 6
गाय
- फोटो : अमर उजाला
यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ के मठ में बनी गोशाला में रहने वाली गाय और गोवंश उनके इतने दुलारे हैं कि सीएम योगी के वहां पहुंचते ही वे उनसे आकर लिपट जाते हैं। इतना ही नहीं गोरक्षा और गोसवा भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख मुद्दा रही है। सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही गोरक्षा और गोवंश के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गाय
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आगरा में भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर अनोखा प्रकल्प शुरू किया गया है। यहां मथुरा के बरसाना से एक गाय लाई गई है। गाय के साथ दो दिन का बछड़ा भी है। शनिवार को दोनों के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचते ही विधिवत पूजन के बाद गृहप्रवेश कराया गया।
विज्ञापन
5 of 6
भवानी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के महामंत्री संगठन (ब्रज क्षेत्र) भवानी सिंह ने बताया कि सीएम योगी की गोसेवा से प्रेरणा लेकर ही भाजपा कार्यालय में गोमाता और उनके बछड़े को लाया गया है। यहां दोनों की रोजाना सेवा की जाएगी। इनके रहने के लिए भी भाजपा कार्यालय के पीछे टिनशेड लगवाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।