फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती ट्रेन से उठी चिंगारी, आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर दहशत के वो पल

Sat, 13 May 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
sparking in tyres of train on agra delhi railway track
Demo Pic - फोटो : google
आगरा में लगातार दूसरे दिन ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की जान संकट में पड़ गई। लोग दहशत में रहे और रेलमार्ग भी बाधित हुआ। यह भी सब सुबह-सुबह हुआ जब निजामुद्दीन-झांसी ताज सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा पहुंच रही थी।
sparking in tyres of train on agra delhi railway track
ताज सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रोजाना सुबह सात बजे चलकर फरीदाबाद, मथुरा जंक्‍शन और आगरा होते हुए झांसी की ओर जाने वाली 12280 ताज सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस सुबह करीब नौ बजकर 24 मिनट पर आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर पहुंचती है।
sparking in tyres of train on agra delhi railway track
ताज सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ट्रेन राजा की मंडी स्टेशन से पहले बिल्लोचपुरा पर पहुंची थी। अमूमन यहां ट्रेन की स्पीड थोड़ी धीमी हो जाती है लेकिन ट्रेन पटरी पर दौड़ रही थी। तभी अचानक ट्रेन के पहियों में से चिंगारी उठने लगी और अचानक पहिए थम गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sparking in tyres of train on agra delhi railway track
ताज सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
चिंगारी की सुनकर सफर कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन दो स्टेशनों के बीच खड़ी थी। यात्री सोच में पड़ गए ट्रेन से उतर कर कहां जाएं। इधर रेलवे के स्टाफ को भी ट्रेन से चिंगारी उठने की सूचना मिली। मौके पर अधिकारी दौड़ पड़े। 
विज्ञापन
sparking in tyres of train on agra delhi railway track
ताज सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वहां पहुंचकर पता चला कि ट्रेन का एक्सल हॉट होने से चिंगारी उठी थी। इसी कारण ब्रेक लग गए। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के दौरान अक्सर ऐसा हो जाता है। इसके बाद मरम्मत होने पर करीब 30 मिनट में ट्रेन रवाना हो पाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed