भरोसे का टीका...कोई घबराहट नहीं, सिर्फ मुस्कराहट, देखें कोरोना टीकाकरण की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में छह बूथों पर 600 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होना था। सुबह सवा नौ बजे से कर्मचारी बूथ पर पहुंचने लगे थे। आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर से वैक्सीन कैरियर में वाइल को बूथ तक लाया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीकाकरण स्टाफ ने लाभार्थी की काउंसलिंग की। बाजू पर टीका लगाया। बूथों पर दो बजे के बाद इक्का-दुक्का ही कर्मचारी आए। पांच बजे तक टीकाकरण चला, जिसमें 361 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों में सबसे ज्यादा चिकित्सक रहे।
सूची से सत्यापन: बूथ पर लाभार्थी के आने पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सूची से नाम का मिलान किया गया। पुलिसकर्मी ने फिर पोर्टल से सत्यापन करते हुए लाभार्थी को प्रतीक्षालय में भेज दिया।
टीकाकरण: प्रतीक्षालय में लाभार्थी को कोविड कार्ड दिया, जिसमें उनकी पूरी जानकारी दर्ज थी। इस कार्ड को लेकर टीकाकरण कक्ष में गए, जहां टीका लगाकर उनको हेल्प लाइन नंबर दिया गया।
पोर्टल पर फीडिंग: टीका लगवाने के बाद लाभार्थी के पोर्टल पर फीडिंग की और उसमें नाम, पता, पिन कोड, वैक्सीन की कंपनी, बैच नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करते हुए लाभार्थी को निगरानी कक्ष में भेजा गया।
चिकित्सकों की निगरानी: टीका लगने के बाद बगल में बने निगरानी कक्ष में भेजा गया। यहां पर चिकित्सक ने घबराहट, चक्कर आना या फिर किसी परेशानी के बारे में पूछा। 30 मिनट तक निगरानी की।
पुष्पांजलि हॉस्पिटल: 80
जिला अस्पताल: 77
एत्मादपुर सीएचसी: 67
खंदौली सीएचसी: 50
लेडी लॉयल: 46
एसएन मेडिकल कॉलेज: 41
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि छह बूथों पर 600 कर्मचारियों को टीका लगना था। 361 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। इन सभी को अब दूसरी डोज 15 फरवरी को लगाई जाएगी। सभी बूथों पर तय समय में टीका लग गया।