आगरा में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने पर लोग परेशान है। इस कारण शहर की कई कॉलोनियों ने बाहर से आने वालों के प्रवेश पर सख्ती कर दी है। कॉलोनी के गेट पर नो मास्क, नो एंट्री का पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्डों से कह दिया गया है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन न करने वालों को कॉलोनी में प्रवेश न दिया जाए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न हो।
सजग रहें, सुरक्षित रहें: मास्क के बिना कॉलोनी में प्रवेश नहीं, सोसायटी ने गेट पर लगाए पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मास्क लगेगा जुर्माना
ताजनगरी फेज-2 की पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी सोसाइटी ने अपने लोगों की सुरक्षा की जिम्मदारी स्वयं ली है। सोसाइटी में बने 580 फ्लैट में लगभग दो हजार लोग रहते हैं। सोसाइटी की अध्यक्ष सुमन यादव कहती हैं कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर कई कॉलोनी के परिवारों ने चिंता व्यक्त की थी। इसलिए हमने प्रशासन के उस आदेश का बैनर मुख्य द्वार पर लगवा दिया है जिसमें कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर जुर्माना देने के आदेश हैं।
शंकर ग्रीन हाईट्स के बाहर भी सोसाइटी की ओर से पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। मास्क के साथ ही हाथों को सैनिटाइज और तापमान की जांच कराए बिना कॉलोनी में प्रवेश से रोक लगा दी गई है। हाईट्स में लगभग 150 परिवारों के 300 लोग रह रहे हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश मंगल का कहना है कि प्रशासनिक सख्ती के साथ ही लोगों को यह समझाना होगा कि इस समय हमें कितना बचकर रहना है। इसलिए कॉलोनी के बाहर पोस्टर चस्पा कर जागरूक करना शुरू किया है।