{"_id":"5fd9ae2924c1cf20110fc748","slug":"corona-virus-decreases-demand-of-glass-products-in-overseas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्सूसिव: 300 से 100 करोड़ पर सिमटा क्रिसमस डे का ग्लास हैंडीक्राफ्ट निर्यात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्सूसिव: 300 से 100 करोड़ पर सिमटा क्रिसमस डे का ग्लास हैंडीक्राफ्ट निर्यात
Wed, 16 Dec 2020 01:30 PM IST
Abhishek Saxena
दीपक जैन, अमर उजाला, फिरोजाबाद
दीपक जैन, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
कांच उत्पाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल कोरोना का असर क्रिसमस डे के निर्यात बाजार पर भी दिखाई दिया है। क्रिसमस डे पर सुहागनगरी के कांच उत्पाद विदेशों में इस साल भी चमकेंगे लेकिन मांग कम दिख रही है। कांच उत्पादों के निर्यातक हर साल तीन सौ करोड़ का कारोबार करते थे। इस साल यह सौ करोड़ पर ही सिमट गया। कोरोना के कारण बडे़ पैमाने पर ऑर्डर निरस्त हो गए।
कांच हैंडीक्राफ्ट उत्पाद
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस डे पर विदेशों में सुहागनगरी में निर्मित कांच हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की मांग रहती है। कांच से निर्मित उत्पादों से लोग संस्थान, प्रतिष्ठान और होटलों को सजाकर पर्व मनाते हैं। इनका निर्यात करने वाले कारोबारियों को विदेशी बाजार से मिलने वाले ऑर्डरों से बड़ी उम्मीद रहती है। यूं तो क्रिसमस के लिए निर्यातकों को फरवरी-मार्च के महीने में ही ऑर्डर मिल जाते हैं, जिसके आधार पर ही कारोबारी (निर्यातक) माल तैयार कराते हैं। निर्यातकों का कहना है कि इस साल ऑर्डर तो मिले लेकिन मार्च महीने के अंत तक पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण चरम पर होने और लॉकडाउन के कारण बडे़ पैमाने पर ऑर्डर निरस्त हुए। जैसे-जैसे विश्व बाजार कोरोना संक्रमण से उबरता गया, उससे कारोबार में लगातार आ रही गिरावट में कुछ कमी जरूरी आयी और अक्तूबर माह से ऑर्डर पर माल भेजना शुरू कर दिया गया।
विदेशों में निर्यात होने वाले कांच के उत्पाद
- फोटो : अमर उजाला
इन देशों में निर्यात किए जाते हैं कांच के उत्पाद
अमेरिका, चिली, फेरू, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, ब्राजील, जापान आदि देशों में कांच उत्पादों का निर्यात किया जाता है।
अमेरिका, चिली, फेरू, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, ब्राजील, जापान आदि देशों में कांच उत्पादों का निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांच के हैंडीक्राफ्ट आयटम
- फोटो : अमर उजाला
ऑर्डर निरस्त होने से बड़ा नुकसान हुआ
कोरोना काल का असर कांच हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के निर्यात पर भी पड़ा है। क्रिसमस डे के लिए हर साल लगभग तीन सौ करोड़ का कारोबार हो जाता था, इस साल लगभग सौ करोड़ का ही हुआ है। शुरू में लग रहा था कि ऑर्डर पूरी तरह से निरस्त हो जाएंगे लेकिन जैसे-जैसे स्थितियां संभलती गईं, आर्डरों पर सप्लाई भी की गई। लेकिन ऑर्डर निरस्त होने से नुकसान काफी उठाना पड़ा है। - मुकेश बंसल टौनी, अध्यक्ष ग्लास मैन्युफेक्चरर एक्सपोर्ट एसोसिएशन।

यूरोप में कोरोना की नई लहर से ऑर्डर फिर हुए होल्ड
कोरोना के कारण कांच निर्यात बाजार पर बड़ा असर पड़ा है। करीब तीस प्रतिशत माल की खपत कम हुई है। यूरोप के देशों में फिर से कोरोना की लहर के कारण आगे के ऑर्डर होल्ड कर दिए गए हैं। विदेशी बाजार में लॉकडाउन की आशंका से कारोबारियों का कहना है कि जो माल अभी है, वह बिक जाए तब नए ऑर्डर का माल भेजा जाए। इस बार विदेशों में भी लोग कम खरीदारी कर रहे हैं। जबकि क्रिसमस यूरोप के देशों का सबसे बड़ा पर्व है। - मनीष अलंकार, कांच हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के निर्यातक।