Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह है यूपी का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां पहुंचते ही भक्तिमय हो जाते हैं यात्री

Mon, 21 Jan 2019 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jan 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
construction of the soron railway station to temple shaped in uttar pradesh
soron railway station - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के धार्मिक स्थल सोरों के रेलवे स्टेशन की सूरत अब बदल गई है। यहां पहुंचते ही आप भक्तिमय हो जाएंगे। दरअसल, रेलवे स्टेशन को अब मंदिरनुमा बना दिया गया है। प्रवेश द्वार पर भगवान वराह की विशाल प्रतिमा लगाई है। बता दें कि सोरों उत्तर भारत की प्रमुख तीर्थस्थली है। यहां राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात के अलावा देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश के सुदूर इलाकों से प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हरिपदी में गंगास्नान के बाद श्रद्धालु देव दर्शन करते हैं। 

 
Trending Videos
construction of the soron railway station to temple shaped in uttar pradesh
सूकर क्षेत्र सोरों - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी की यूं तो अपनी अलग पहचान है, लेकिन यहां विकास की काफी जरूरत है। दो साल पहले तत्कालीन रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा सोरों के रेलवे स्टेशन पर वार्षिक निरीक्षण को आए थे। उस समय जीएम ने रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण की अपार संभावनाएं जताई थी। जीएम ने स्टेशन के प्रवेश द्वार को भगवान वराह के मंदिर स्वरूप बनाने की योजना बनाई थी। 

यह है यूपी का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां पहुंचते ही भक्तिमय हो जाते हैं यात्री

construction of the soron railway station to temple shaped in uttar pradesh
soron railway station
तुलसीनगरी से प्रभावित जीएम निरीक्षण के एक सप्ताह बाद ही फिर सोरों आए और भगवान वराह मंदिर में दर्शन किए। इस बार उनके हाथ में रेलवे स्टेशन के मंदिरनुमा आकार का नक्शा था। श्रद्धालुओं से उन्होंने सलाह ली और रेलवे ने मंदिरनुमा प्रवेश द्वार के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया। रेलवे के प्रयासों से तीर्थनगरी का स्टेशन आकर्षण का तीर्थनगरी का रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं के लिए दर्शनीय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है यूपी का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां पहुंचते ही भक्तिमय हो जाते हैं यात्री

construction of the soron railway station to temple shaped in uttar pradesh
soron railway station
रेलवे स्टेशन का स्वरूप एक करोड़ रुपये की लागत से बदला गया है। यहां यात्री विश्राम गृह, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म को भी आकर्षण बनाया गया है। दीवारों पर लगे पत्थर की फिनिशिंग पर रंगरोगन का काम रेलवे ने लगभग पूरा कर लिया है। भगवान वराह की आकर्षक मूर्तियां और पानी के बीच लगा फुब्बारा स्टेशन को पर्यटक स्थल दर्शा रहा है। रेलवे के इस प्रयास पर पुरोहित भी गदगद हैं। स्टेशन के इस आकर्षण का दीदार श्रद्धालुओं को भी लुभाने लगा है।
विज्ञापन

यह है यूपी का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां पहुंचते ही भक्तिमय हो जाते हैं यात्री

construction of the soron railway station to temple shaped in uttar pradesh
भगवान वराह की विशाल प्रतिमा
अंकुर पाराशर ने कहा कि रेलवे के प्रयास इस बात का प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं कि रेलवे ने तीर्थनगरी के विकास को गति देने का काम किया है। स्टेशन काफी आकर्षक हो गया है। पीओरओ राजेंद्र सिंह ने बिताया कि रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार मंदिरनुमा तैयार किया गया है। सोमवार को स्टेशन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते उद्घाटन की तिथि टल दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed