फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस:अपनी तरह देश में दूसरा है आगरा सेंट मेरीज चर्च, मदर मरियम को है समर्पित

Wed, 25 Dec 2019 12:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Dec 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Christmas St. Mary's Church the second church in country dedicated to   Mother Mary
सेंट मेरीज गिरजाघर - फोटो : अमर उजाला
अजमेर रोड स्थित सेंट मेरीज गिरजाघर स्वास्थ्य की माता मदर मरियम को समर्पित है। इसका निर्माण अंग्रेजी शासनकाल में आगरा की मैसर्स जॉन्स एंड कंपनी ने करवाया था। चर्च परिसर में गुरुकुल है, जहां पादरी बनाए जाने की दीक्षा दी जाती है। 

 
Christmas St. Mary's Church the second church in country dedicated to   Mother Mary
आगरा महाधर्म प्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा महाधर्म प्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस ने बताया कि पांच अप्रैल, 1920 को अजमेर रोड पर तत्कालीन आर्च बिशप रफाइल बर्नाकियोनी ने चर्च का शिलान्यास किया। चर्च के लिए भूमि और निर्माण का खर्च मैसर्स जोन्स एंड कंपनी ने दी थी। पांच अप्रैल, 1923 को चर्च का निर्माण पूरा हुआ। 1968 में हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों के अनुरोध पर तत्कालीन बिशप डोमनिक अथेड ने इसे स्वास्थ्य की माता मदर मरियम के नाम पर समर्पित कर दिया। 
 
Christmas St. Mary's Church the second church in country dedicated to   Mother Mary
चर्च में क्रिसमस की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के वेलांकिनी चर्च के बाद यह देश का दूसरा चर्च है जोकि मदर मरियम के नाम पर है। अब चर्च परिसर में गुरुकुल और पुरोहित निवास हैं। गुरुकुल में देशभर से आने वाले विद्यार्थियों को पादरी बनने की साधना कराई जाती है। परिसर के पास ही प्रेमदान अनाथालय, सेंट एंथनीज शिक्षण संस्थान और फातिमा हॉस्पिटल आदि ईसाई संस्थान स्थित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas St. Mary's Church the second church in country dedicated to   Mother Mary
सेंट जोंस चर्च - फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर में हॉस्पिटल रोड पर स्थित सेंट जोंस चर्च की स्थापना 164 साल पहले की गई थी। यह चर्च पीपल वाले चर्च के नाम से भी जाना जाता है। चर्च परिसर में मसीही समाज के परिवार भी यहां लंबे समय से निवास करते हैं। 
विज्ञापन
Christmas St. Mary's Church the second church in country dedicated to   Mother Mary
चर्च में क्रिसमस की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
चर्च में क्रिसमस की तैयारियां की जा रही हैं। इसे झंडियों और स्टार्स से सजाया जा रहा है। चर्च के घंटे को भी ठीक किया गया है। चर्च के पादरी रेवरन जिब्राइल दास ने बताया कि चर्च में 24 की रात 11:30 बजे से समारोह का शुभारंभ प्रभु यीशु के जन्मदिवस की प्रार्थना से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed