फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का खौफ: महिलाओं ने घरों के बाहर जलाए घी-तेल के दीपक, बताई यह वजह

Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women lit lamps outside homes to prevent coronavirus in firozabad
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से आमजन में दहशत बढ़ती जा रही है। इस दहशत के बीच कोरोना को लेकर अफवाहें भी फैल रही हैं। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा में शुक्रवार रात को घर के बाहर दीपक जलाए जाने की अफवाह उड़ी तो घरों के बाहर दीपक जलाकर रख दिए गए। अगली स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला 
Women lit lamps outside homes to prevent coronavirus in firozabad
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
होली के बाद कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इसे लेकर देशभर में हाई अलर्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की रोकथाम के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इस सबके बीच कोरोना से बचाव को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं और अफवाहें भी उड़ रही हैं। 
Women lit lamps outside homes to prevent coronavirus in firozabad
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुक्रवार रात को घरों के बाहर दीपक जलाए गए। इसके चलते जसराना के गांव नगला गंगे, शिकोहाबाद के खेरा मोहल्ला और लेबर कालोनी में दीपावली जैसा दृश्य दिखा। यहां की महिलाओं ने दीपक जलाकर कोरोना से बचाव के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women lit lamps outside homes to prevent coronavirus in firozabad
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
एटा के नेहरू नगर समेत कई इलाकों में महिलाओं ने कपूर डालकर घरों के बाहर दीपक जलाए। महिलाओं का  था कि दीपक जलाने और कपूर की सुगंध से कोरोना का वायरस मर जाएगा। इससे वायरस का प्रकोप रुकेगा।
 
नोट- अमर उजाला इस तरह के दावे का समर्थन नहीं करता है। कोरोना के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील करता है। 

विज्ञापन
Women lit lamps outside homes to prevent coronavirus in firozabad
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहले आगरा में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उपचार के बाद यह सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। फिरोजाबाद और एटा में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed