फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापरवाही: दयालबाग में फिर धंसी सड़क, महज तीन सौ मीटर में सात बड़े गड्ढे, जनता परेशान

Wed, 26 Aug 2020 11:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 11:16 AM IST
सार

केवल दयालबाग में ही 300 मी क्षेत्र में सात जगह सड़कें धंसी है। सड़कों पर 4 से 5 फुट गहरे गड्ढे हो जाने से परेशान दयालबाग क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन
Dayalbagh Me Sadak Dhansi Agra News
दयालबाग क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इंजीनियरों की लापरवाही के कारण शहर में जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं। दयालबाग में लगातार चौथे दिन सड़क धंस गई, इसमें गहरे गड्ढे हो गए। केवल दयालबाग में ही 300 मी क्षेत्र में सात जगह सड़कें धंसी है। सड़कों पर 4 से 5 फुट गहरे गड्ढे हो जाने से परेशान दयालबाग क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन भी किया। 

 
Dayalbagh Me Sadak Dhansi Agra News
दयालबाग की सड़क में गहर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जयराम बाग रोड पर सड़क धंस गई। इस क्षेत्र में 40 से 50 कॉलोनियों के लोगों के आने जाने के लिए यही मार्ग है। गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। रालोद नेता रामवीर सिंह ने मांग की कि सड़कों के गड्ढे भरे जाएं और जो इंजीनियर सड़क बनाने में लापरवाही के दोषी हैं, उन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, मुन्नी देवी, विश्वेंद्र सिंह, राजू कुशवाह, सुयश चतुर्वेदी, विशाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
 
Dayalbagh Me Sadak Dhansi Agra News
सड़क में गहरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमपुरी और राजपुर चुंगी के साथ फतेहाबाद रोड पर भी सड़कें खोखली हो चुकीं हैं। पश्चिम पुरी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है तो वहीं फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के लिए डक्ट और नाले का निर्माण हो रहा है। कई जगह स्मार्ट सिटी की पेयजल योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डाली गई है। इन सभी जगहों पर सड़कें बनी नहीं है और केवल मिट्टी भर दी गई है। इस वजह से पूरे क्षेत्र में गहरे गड्ढे और दलदल है। फतेहाबाद रोड निवासी अभिनव जैन के मुताबिक फतेहाबाद रोड 5 जगह से धंस चुकी है। इसकी मुख्य वजह मिट्टी का कॉम्पेक्शन न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dayalbagh Me Sadak Dhansi Agra News
रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
खतैना-लोहामंडी की टूटी, गड्ढों से भरी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने क्षेत्र के लोगों के साथ विरोध जताया और कहा कि मुख्यमंत्री की योजना गड्ढा मुक्त सड़क की थी, पर गड्ढा युक्त सड़कें दिख रही हैं। अगर सड़कों के गड्ढे न भरे तो हम खुद अपने संसाधनों से इसको भरने का काम करेंगे। क्षेत्रवासियों के अनुसार रोजाना कोई न कोई वाहन चालक गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार होता है।
 
विज्ञापन
Dayalbagh Me Sadak Dhansi Agra News
टूटी, गड्ढों से भरी सड़क को किया बंद - फोटो : अमर उजाला
एक्सपर्ट बोले - ये लापरवाही का नतीजा 
लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर राकेश कुमार के मुताबिक सीवर लाइन बिछाई जाए या फिर पानी की पाइप लाइन या फिर डक्ट का निर्माण हो। मिट्टी का कॉम्पेक्शन जब तक ठीक ढंग से नहीं किया जाएगा तब तक उसके धंसने की आशंका बनी रहेगी। जो भी निर्माण है उसमें मिट्टी भरकर कम से कम बारिश का एक सीजन निकालना चाहिए। बारिश के बाद ही मिट्टी सेट हो पाती है। उसके बाद ढंग से रोलर चलाकर जीएसबी बिछाई जानी चाहिए। जल निगम और कई अन्य विभाग इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। वह पूरी तरह से ठेकेदार पर निर्भर है। अगर इंजीनियर ढंग से निरीक्षण करें तो यह समस्या नहीं आएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed