फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chambal Flood: 98 वर्षीय बीमार पिता की खातिर 50 लोगों के परिवार ने नहीं छोड़ा बाढ़ से घिरा गांव, ऐसे हैं हालात

Fri, 26 Aug 2022 07:52 AM IST
मुकेश कुमार देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 07:52 AM IST
विज्ञापन
chambal flood hit pura bhagwan village of bah agra
पुरा भगवान गांव में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

टीले पे ठकुराइत नाय गई, बहू बेटियन ने कहां रखते। न वहां सोबे की ठौर न, उठवे-बैठवे कूं जगह। जा ते तो हम अपये घर भले। टीलेन पे तो निषाद गए हैं। ये कहना है पुरा भगवान निवासी राम अवतार सिंह का। जो बाढ़ में डूबते गांव में 50 सदस्यों के साथ 98 वर्षीय बीमार पिता की खातिर डटे हुए हैं। आगरा की बाह तहसील का यह गांव चारों तरफ से बाढ़ से घिर गया है। अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार को गांव पहुंची। नाव से गांव में पहुंचे तो पहला घर राम अवतार सिंह का मिला। उनके 95 वर्षीय बीमार पिता निवास सिंह छप्पर में चारपाई पर लेटे थे। चारपाई के पास ही 85 साल की रामरती पंखा झल रही थी। रामरती को आंखों से दिखाई नहीं देता। घर के आंगन में तीन-चार अलग-अलग छप्पर पड़े हैं, जिनमें 20 से 25 पशु बंधे हैं। 



निवास सिंह के बड़े पुत्र रामअवतार सिंह की उम्र 70 साल है। उनके दो भाई गोविंद सिंह और सत्यभान सिंह भी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। राम अवतार से जब पूछा कि सभी लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं तो आप क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा, टीलेन पर निषादन के संग और लोग गए हैं। ठकुराइत में ते कोई नाय गयो। हम अपई बहूं बेटियन ने कहां रखते। वहां कोई रैवे की व्यवस्थई नाय...।

chambal flood hit pura bhagwan village of bah agra
ट्यूब से पार की चंबल की धार - फोटो : अमर उजाला

ट्यूब के सहारे दूसरे टीले पर पहुंचे

इस परिवार में 12 महिलाएं, 15 बच्चे और 23 पुरुष व युवा हैं। तभी गांव में खड़ंजे पर राम किशन दिखे। उनके कंधे पर बड़ा सा ट्यूब था। नंगे पैर जा रहे रामकिशन ने बताया कि ट्यूब हमेशा घर में रखते हैं। फिर वह ट्यूब को लेकर एक टीले से पानी में कूद गए और तैरते हुए दूसरे टीले पर पहुंच गए। 
chambal flood hit pura bhagwan village of bah agra
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
गांव में थोड़ा और अंदर चलने पर एक  और ढलान मिला। इस ढलान के नीचे बने मकान पानी में डूब चुके हैं। किनारे पर बैठे 72 वर्षीय नारायन सिंह, छोटेलाल और बनवारी मिले। इन्होंने भी गांव नहीं छोड़ा है। पूछने पर बोले, कहां जाए गांव छोड़कर। घर में गल्ला रखा है। कपड़े-लत्ते सब सामान है। कैसे छोड़ जाएं। जब सब डूब जाएगा तो हम भी चले जाएंगे। उससे पहले तो नहीं जाएंगे। वहीं, खड़ी रामरती ने बताया कि गांव में कोई अधिकारी हमाई सुध लेवे ना आयो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chambal flood hit pura bhagwan village of bah agra
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ प्रभावित गांव में दवाई है न डॉक्टर। इलाज की रस्म अदायगी के लिए कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) सूरज कुमार मिले। उन्होंने बताया कि पुरा भगवान में 200 से अधिक बच्चे बीमार हैं। फोड़ा, फुंसी, खांसी, बुखार के लक्षण हैं। गोलियां दे दी हैं। चिकित्सक कोई नहीं आया है, मैं ही उपचार कर रहा हूं। मुझे ही इस गांव की जिम्मेदारी मिली है। उधर, प्रशासन दावा कर रहा है कि प्रभावित गांव में चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
chambal flood hit pura bhagwan village of bah agra
पुरा भगवान में स्टीमर का इंतजार करते युवक - फोटो : अमर उजाला

गाय बनी मगरमच्छ का निवाला

पानी में डूबे पुरा भगवान गांव में ग्रामीणों को मगरमच्छ से खतरा है। ग्रामीण राजीव ने बताया कि बुधवार शाम को दो मगरमच्छ तैरते हुए गांव किनारे आ गए। जहां सुरेश सिंह तोमर की गाय को पानी में खींच ले गए। पुरा बागराज पंचायत के प्रधान बदले जादौन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जंगली सूअर ने केशव सिंह पुत्र पूरन सिंह पर हमला कर दिया। उसके पैर को नोंच कर खा गया। पैर में फैक्चर हो गया है। इसके अलावा टीलों पर रह रहे लोगों को रात में जीव जंतुओं, सांप-बिच्छू का डर भी सता रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed