फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खाकी वालों' की भी अब खैर नहीं, बगैर हेलमेट बाइक चला रहे 23 पुलिसकर्मियों पर 'कार्रवाई'

Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
challan of 23 policemen for running bike without helmets in mathura
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों का कटा चालान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दूसरों को हेलमेट के लिए प्रेरित करने वाली पुलिस खुद ही नियमों को तोड़ रही है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस और तहसील पर अभियान चलाया। 23 पुलिकर्मियों के बिना हेलमेट के चालान किए गए हैं, वहीं बिना सीट बेल्ट के वाहन दौड़ाने वाले प्रशासन के 10 वाहनों को चालान किया। 
challan of 23 policemen for running bike without helmets in mathura
बाइक का चालान करता यातायात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चल रहा है। दोपहिया वाहनों को हेलमेट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस वाले जगह जगह कार्यक्रम करके लोगों को बता रहे हैं कि हेलमेट कितना जरूरी है, लेकिन कुछ खाकी वर्दी वाले ही हेलमेट नहीं लगा रहे। सिपाही तो सिपाही दरोगा भी नियमों को तोड़ रहे हैं। 
challan of 23 policemen for running bike without helmets in mathura
बाइक का चालान करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर के निर्देश पर गुरुवार को यातायात पुलिस के जवान पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस और तहसील के मुख्यद्वार पर मुस्तैद दिखे। यहां आने वाले पुलिसकर्मियों और कर्मियों के वाहन चालकों को कड़ाई से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बैगर हेलमेट बाइक चलाने वाले कई पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
challan of 23 policemen for running bike without helmets in mathura
बिना हेलमेट बाइक पर सवार पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसपी यातायात डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 143 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट 67, बिना सीट बेल्ट 25, ओवरस्पीड 21, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 17, सिग्नल तोड़ने वाले आठ, मोबाइल से बात करने वाले पांच और बिना बीमा के चार वाहनों को चालान किया। 
विज्ञापन
challan of 23 policemen for running bike without helmets in mathura
बिना हेलमेट बाइक पर सवार पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बैगर हेलमेट पहन बाइक चलाने वाले 36 सिपाहियों के चालान किए गए थे। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने सबक नहीं लिया। एसपी यातायात का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed