फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथी अस्पताल में इलाज के लिए बना जंबो पूल, 'गजराज' को दी जा रही हाइड्रोथेरेपी

Thu, 20 Jun 2019 09:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jun 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
jumbo pool in elephant hospital for hydrotherapy in mathura
जंबो पूल में हाथी - फोटो : wildlifesos
मथुरा के फरह क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे बनाए गए हाथी अस्पताल में बीमार हाथियों को हाइड्रोथेरेपी दी जा रही है। इसके के लिए जंबो पूल बनाया गया है। इसमें उच्च दाव वाले जलपात्र के माध्यम से हाथियों के गठिया, जोड़ों के दर्द और पैरों की बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। 
jumbo pool in elephant hospital for hydrotherapy in mathura
जंबो पूल में हाथी - फोटो : wildlifesos
वन विभाग के सहयोग से वाइल्ड लाइफ एसओएस संस्था द्वारा बनाया गया जंबो पूल 11 फीट गहरा है। इसमें पानी के अंदर दीवारों में कुल 21 उच्च दबाव जेट स्प्रे लगे हैं, जो हाथी के ऊपर पानी का दबाव बनाते हैं और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद करते हैं।
jumbo pool in elephant hospital for hydrotherapy in mathura
जंबो पूल में हाथी - फोटो : wildlifesos
वन्य जीव पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यदुराज ने बताया कि हाथियों के पैरों के दर्द व सूजन आदि के लिए हाइड्रोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया जा रहा है, जो एक पूरक उपचार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jumbo pool in elephant hospital for hydrotherapy in mathura
जंबो पूल में हाथी - फोटो : अमर उजाला
देश के एकमात्र हाथी अस्पताल में गजराज के इलाज के लिए वायरलेस डिजिटल एक्स-रे, लेजर ट्रीटमेंट, डेंटल एक्स-रे, थर्मल इमेजिंग और अल्ट्रासोनोग्री जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन
jumbo pool in elephant hospital for hydrotherapy in mathura
हाथी अस्पताल, फरह मथुरा
वाइल्ड लाइफ एसओएस के सह संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि पशु चिकित्सकों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम 24 घंटे हाथियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस तरह उपचारों के माध्यम से हम दुनिया भर में कैद में एशियाई हाथियों के प्रबंधन के लिए एक मॉडल विकसित करने में सक्षम होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed