ताजमहल परिसर में मुगल बादशाल शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स का बुधवार को समापन हो गया। कुलशरीफ और कुरानख्वानी के बाद दोपहर में चादरपोशी हुई।
2 of 5
हिन्दुस्तानी सतरंगी चादर
- फोटो : अमर उजाला
इस बार हिन्दुस्तानी सतरंगी चादर खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी द्वारा चढ़ाई गई। यह चादर 1221 मीटर लंबी है। पिछले वर्ष 1111 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई थी।
3 of 5
ताज परिसर में कव्वाली करते कव्वाल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल परिसर में सुबह से ही कव्वालियों का दौर शुरू हुआ। वहीं सैलानियों ने बुधवार को निःशुल्क ताजमहल देखा। ताजमहल देखने के लिए हजारों सैलानी आए।
4 of 5
फातिहा पढ़ते कमेटी पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ताजमहल में संदल की रस्म अदा कर फातिहा (कुरान का पाठ) दी गई, फातिहा के बाद देश के अमन और अमान की दुआ मांगी गई।
5 of 5
तिरंगा लेकर आया युवक
- फोटो : अमर उजाला
ताज महल परिसर में युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। एक युवक यहां तिरंगा लेकर आया।