फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर जश्न में डूबे लोग, तिरंगा लहराकर लगाए भारत माता के जयकारे

Tue, 06 Aug 2019 12:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Aug 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
celebration over modi government decision on article 370 in jammu-kashmir
कश्मीर के फैसले पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर मसले पर एतिहासिक फैसले के बाद ब्रज में जश्न का माहौल है। सोमवार को राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश होते ही लोग सड़कों पर निकल आए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के नारे लगा रहे हैं। आतिशबाजी हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।
celebration over modi government decision on article 370 in jammu-kashmir
एक-दूसरे को खिलाई मिठाई - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में हो रही हलचल से हर कोई हैरान था। लोग एक-दूसरे से पूछ रहे थे कि आखिर कश्मीर में क्या होने वाला है। तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सोमवार की सुबह से ही लोग न्यूज चैनलों पर टकटकी लगाए थे कि नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर पर क्या फैसला लेने वाली है। 
celebration over modi government decision on article 370 in jammu-kashmir
फिरोजाबाद में आतिशबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा में जैसे ही कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश किया गया, वैसे ही जश्न का दौर शुरू हो गया। फिरोजाबाद में लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के नारे लगाते हुए सड़क पर आए गए। आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebration over modi government decision on article 370 in jammu-kashmir
भारत माता के नारे लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में हिंदूवादी संगठनों में आतिशबाजी कर कश्मीर के फैसले पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नमो नमो के नारे लगाए। मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं मथुरा में भी जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
celebration over modi government decision on article 370 in jammu-kashmir
कमिश्नर अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर मसले पर एतिहासिक फैसले के बाद आगरा मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अफसर खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जान रहे हैं। ताजमहल और मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed