{"_id":"5d4806fa8ebc3e6ce70aa488","slug":"bjp-workers-celebration-over-scrapped-article-370-from-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने पर महापौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, जमकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने पर महापौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, जमकर मनाया जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महापौर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के एतिहासिक फैसले का आगरावासियों ने स्वागत किया है। शहर में महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर तिरंगा फहराया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
2 of 5
तिरंगा यात्रा निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह से ही लोग टीवी के सामने टकटकी लगाए बैठे थे। जैसे ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने की खबर आई, आगरा के लोग जश्न में डूब गए। नगर निगम से महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता भारत माता की जय जयकार करते हुए चल रहे थे।
3 of 5
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला
अटल चौक पर भी लोगों ने जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वो करके दिखाया है। लोगों का यह भी कहना था कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटी है, जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का भी निर्माण भी शुरू होगा। मोदी है तो मुमकिन है।
जम्मू से आगरा लौट रहे लोगों ने केंद्र सरकार के कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक और सुखद बताया है। उनका कहना था कि इस फैसले से जम्मू-कश्मीर की तस्वीर ही बदल जाएगी। अमरनाथ यात्रा से लौटे यात्री ने कहा कि जम्मू में कल रात तक हालात सामान्य थे।
विज्ञापन
5 of 5
फैसले पर जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में भी लोगों ने जश्न मनाया। फिरोजाबाद में लोग तिरंगा लेकर भारत माता के नारे लगाते हुए सड़क पर आए गए। आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया। मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं इस फैसले के बाद पूरे मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।