फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर विधानसभा उपचुनावः थम गया प्रचार का शोर, अब बैठकें और पंचायतों पर होगा जोर

Fri, 17 May 2019 11:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Campaigning for agra north assembly seat will ends this evening
आगरा उत्तर सीट के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए पिछले कई दिनों से मचा चुनावी शोर शुक्रवार शाम से थम गया। इसके बाद प्रत्याशी न तो सभा कर सकेंगे और न ही ढोल नगाड़ों के साथ प्रचार। रविवार सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां भी शनिवार को रवाना होंगी। इसके लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में तैयारियां कर ली गई हैं।
Campaigning for agra north assembly seat will ends this evening
jagan prasad garg file photo - फोटो : jagan prasad garg
विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद उत्तर विधानसभा सीट पर 19 अप्रैल को उपचुनाव कराने की घोषणा हुई। इसके साथ ही विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने मशक्कत शुरू कर दी थी। 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद तो प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी दम लगा दी।
Campaigning for agra north assembly seat will ends this evening
पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के लिए कम दिन मिलने के कारण प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए दिन-रात एक कर दिया। सुबह से शाम तक सभाएं, रोड शो और जुलूस निकाले गए। देररात तक बैठकों के दौर चले। लेकिन 19 मई को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम से प्रचार थम गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Campaigning for agra north assembly seat will ends this evening
जुलूस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यदि किसी प्रत्याशी ने सभा या जुलूस निकाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इधर, विधानसभा क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस से रणवीर शर्मा और सपा-बसपा गठबंधन से सूरज शर्मा के नाम प्रमुख है। इन तीनों के बीच प्रमुख मुकाबला है।
विज्ञापन
Campaigning for agra north assembly seat will ends this evening
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ पुरुषोत्तम खंडेलवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रचार थमने के बाद अब बैठकों के दौर चलेंगे। प्रत्याशी बिना किसी शोर-शराबे के घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। इसके साथ ही विभिन्न कालोनियां, बस्तियों में समाज की बैठकें भी होंगी। चाय पर चर्चा के बहाने चुनाव प्रचार होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed