फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा अभियान, मेयर ने दिलाई शपथ, लोगों ने कहा- अब कभी नहीं करेंगे इस्तेमाल

Thu, 30 Jun 2022 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
campaign started to make people aware against single use polythene in agra
मेयर ने दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में प्लास्टिक और सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ बुधवार से अभियान शुरू हुआ। बाजार में  और दुकानों पर धड़ल्ले से इसका उपयोग हो रहा है। शहर की सब्जी मंडियों, बाजारों और चौराहों पर प्लास्टिक की थैलियों में सामान ले जाते हुए लोग नजर आए। शहर में हर दिन करीब 125 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है, लेकिन नगर निगम का प्रवर्तन दल दो से पांच किलो तक ही पॉलिथीन जब्त कर पा रहा है। गोदामों पर छापे के बाद भी प्लास्टिक कचरा कम नहीं हुआ।


बल्केश्वर, शाहगंज, रामनगर पुलिया, बोदला, दयालबाग, पश्चिमपुरी, दहतोरा, न्यू आगरा की सब्जी मंडी में अभियान के पहले ही दिन पॉलिथीन में सब्जी की बिक्री होती दिखी। निगम की टीम ने सुबह सात से 10 बजे के बीच बाजारों में चेकिंग की, जब दुकानें बंद होती है। शाम को मंडियों में पॉलिथीन का उपयोग दिखाई देता रहा लेकिन यहां निगम की टीमें नहीं पहुंची। 
campaign started to make people aware against single use polythene in agra
ताजमहल के पार्श्व में कचरा - फोटो : अमर उजाला

सूखे कचरे में 35 फीसदी से ज्यादा प्लास्टिक

पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि सूखे कचरे में 35 फीसदी से ज्यादा प्लास्टिक कचरा निकल रहा है जो सिंगल यूज पॉलिथीन और बोतलों का है। इसे जागरूकता के जरिए ही कम किया जा सकता है। निगम ने सख्ती की है, पर लोगों को खुद आगे आना होगा। कपड़े का थैला लेकर निकलें और प्लास्टिक को ना कहें।
campaign started to make people aware against single use polythene in agra
दिलाई गई शपथ - फोटो : अमर उजाला

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने की शपथ ली

आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस, खंदारी फार्म में बुधवार को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और रोकने की शपथ ली। संस्थान के निदेशक डॉ. एएन सिंह ने कहा कि प्लास्टिक हमारे वातावरण को तेजी से प्रदूषित कर रहा है। यह पर्यावरण के लिए खतरनाक है। डॉ. एएन सिंह ने कहा कि प्लास्टिक की थैलियां पर्यावरण के अनुकूल (बॉयोडिग्रेडेबल) नहीं होती हैं। केंद्र सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का कदम सराहनीय है, इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। निदेशक वित्त एवं प्रशासन डॉ. पायल गर्ग ने कहा कि जब हम प्लास्टिक का इस्तेमाल करके फेंक देते हैं तो यह नालियों में जाकर उसे जाम कर देती हैं। प्लास्टिक छोटे-छोटे कणों में टूट जाती हैं लेकिन विघटित नहीं होती है। अधिक वर्षों तक पानी व मिट्टी में बने रहकर जहरीले रसायन छोड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
campaign started to make people aware against single use polythene in agra
बच्चों को दिलाई गई शपथ - फोटो : अमर उजाला

गर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर स्वदेश यादव ने कहा कि हमें प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दुकानदारों से कागज के थैले का इस्तेमाल करने का आग्रह करना चाहिए। खरीदारी के लिए हमें घर से कपड़े या जूट के थैले साथ लेकर बाजार जाना चाहिए। डॉ. केके शर्मा, डॉ. डीएस यादव, वीके सिंह, डॉ. गुंजन सिंह, डॉ. प्रवीन सेंगर, डॉ. संदीप वर्मा, अभय शंकर मुद्गल, मयंक गौतम, अर्चना गंगवार, प्रियंका अग्रवाल, सुबूर खान, विवेक कुमार चौहान, डॉ. गोविंद नारायन, मनोज चौहान, मनीष प्रसाद, संदीप सिंह आदि की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
campaign started to make people aware against single use polythene in agra
यमुना का पार्श्व में चलाया गया अभियान - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों, ऑफिसों और पार्कों में सफाई अभियान के साथ लोगों ने लिया संकल्प

 सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुए अभियान में बुधवार को लोहामंडी स्थित पुराने जोन कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह किया गया, जिसमें पार्षद शरद चौहान ने लोगों को शपथ दिलाई कि सड़क किनारे कचरा एकत्र न होने देंगे। प्लास्टिक के कम में चाय पीएंगे ना पॉलिथीन में सामान लाएंगे। हरियाली के लिए पौधे लगाएंगे। इसके बाद आलमगंज, लोहामंडी, नौबस्ता, मदिया कटरा आदि जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed