आगरा में दस दिन पहले ताजमहल के पीछे यमुना में जिस जगह फैले प्लास्टिक कचरे से बदनामी हुई, उसी जगह से बुधवार को नगर निगम ने प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त आगरा की मुहिम शुरू की है। ये अभियान पांच दिन चलेगा। मेयर और नगर आयुक्त ने यमुना नदी से प्लास्टिक और पॉलिथीन निकाली और प्रतीकात्मक रूप से प्लास्टिक बाबा की अर्थी निकालकर लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया। बुधवार सुबह दशहरा घाट पर मेयर नवीन जैन ने पार्षदों और शहर के लोगों के साथ प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू किया। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडेे के साथ उन्होंने यमुना नदी से प्लास्टिक का कचरा निकाला और लोगों के साथ घाट की सफाई की।
{"_id":"62bd274ec6958d5a0c6bfbea","slug":"agra-nagar-nigam-campaign-against-plastic-waste-start-from-dussehra-ghat-behind-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक मुक्त आगरा : जहां से हुई बदनामी, वहीं से शुरू हुई मुहिम, देखें इस खास अभियान की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक मुक्त आगरा : जहां से हुई बदनामी, वहीं से शुरू हुई मुहिम, देखें इस खास अभियान की तस्वीरें
Thu, 30 Jun 2022 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक मुक्त आगरा
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
लिसीप्रिया कंगुजम
- फोटो : अमर उजाला
पहले कचरा डाला, फिर साफ किया, वीडियो वायरल
10 दिन पहले पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया के यमुना में प्लास्टिक के फोटो ट्वीट होने के बाद नगर निगम ने दशहरा घाट पर सफाई अभियान चलाया था। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बुधवार को सफाई अभियान की शुरूआत से पहले नगर निगम के कर्मचारी लाल रंग के बोरे में रखा प्लास्टिक कचरा दशहरा घाट पर यमुना किनारे डालते दिख रहे हैं, जिसे बाद में अभियान के दौरान मेयर, नगर आयुक्त और अन्य लोगों ने उठाकर एकत्र किया। इस मामले में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कहा कि निगम के कर्मचारी लोगों को प्लास्टिक कचरा डालकर स्टिक से उठाने की ट्रेनिंग दे रहे थे, जिसके लिए पहले कचरा डाला, फिर उठाकर दिखाया। जिस समय ये वीडियो बनाया गया, उस समय सभी मौजूद थे।
बनाया गया पुतला
- फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक कचरे से बनाया पुतला
दशहरा घाट पर सफाई अभियान के बाद लोगों ने प्लास्टिक कचरे से पुतला बनाया, जिसे प्लास्टिक बाबा का नाम दिया गया। मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने पुतले की अर्थी को कंधा दिया और संदेश दिया कि सिंगल यूज प्लास्टिक दुनिया से विदा हो चुकी है, अब उसका उपयोग न करें।
दशहरा घाट पर सफाई अभियान के बाद लोगों ने प्लास्टिक कचरे से पुतला बनाया, जिसे प्लास्टिक बाबा का नाम दिया गया। मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने पुतले की अर्थी को कंधा दिया और संदेश दिया कि सिंगल यूज प्लास्टिक दुनिया से विदा हो चुकी है, अब उसका उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा घाट पर सफाई अभियान
- फोटो : अमर उजाला
उपयोग पर होगी सख्ती
हमने शहर में 23 जगहों पर एक साथ सफाई और जागरूकता अभियान को शुरू किया है। यह अभियान तीन जुलाई तक चलेगा, जिसमें सभी 100 वार्डों को शामिल किया गया है। प्लास्टिक उपयोग करने वालों पर इस दौरान सख्ती होगी और जुर्माना वसूला जाएगा। - नवीन जैन, मेयर
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान
- फोटो : अमर उजाला