फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etah News: फर्जी मुठभेड़ में मारे गए राजाराम के परिवार का छलका दर्द, कहा- जो हमारे साथ हुआ, किसी के साथ न हो

Wed, 21 Dec 2022 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Etah Fake Encounter victim family respect to the CBI court decision
मृतक राजाराम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले की थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा किए गए फर्जी एनकाउंटर में मारे गए एटा के राजाराम के परिवार वालों ने अदालत के फैसले का सम्मान किया है। साथ ही यह भी कहा कि हमें तो दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की उम्मीद थी। परिजनों ने कहा कि जो हमारे साथ हुआ और किसी के साथ न हो। बता दें कि 16 साल पहले फर्नीचर कारीगर राजाराम की हत्या कर मुठभेड़ का रूप देने के मामले में सीबीआई कोर्ट ने पांच पुलिसकर्मियों को उम्रकैद और चार पुलिसकर्मियों को पांच-पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। सभी नौ दोषियों को अर्थदंड भी लगाया गया। राजाराम के बड़े पुत्र मोहित ने बताया कि हम लोगों को पुलिसवालों को दोषी ठहराए जाने की जानकारी तक नहीं थी। बुधवार को अखबार में खबर पड़ी तो पता लगा। इसके बाद फैसले पर नजर रखे थे। हमें उम्मीद थी कि इस अमानवीय हत्याकांड के लिए सभी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा दी जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अदालत के फैसले से संतुष्ट हैं। 

Etah Fake Encounter victim family respect to the CBI court decision
मृतक राजाराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजाराम की पत्नी संतोष कुमारी दो पुत्र और दो पुत्रियों के साथ अलीगंज के मोहल्ला पड़ाव में रहती हैं। मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह मकान बनवा लिया है। मोहित ने कहा कि जब पिता की हत्या हुई थी उस समय वह करीब पांच साल का था। पिता की मौत के बाद पूरा परिवार अस्त-व्यस्त हो गया। हम लोगों के साथ बहुत बुरा हुआ। ऐसा किसी के साथ न हो। 
Etah Fake Encounter victim family respect to the CBI court decision
दोषी पुलिसकर्मियों को पेशी के बाद सीबीआई कोर्ट से ले जाती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
राजाराम की पत्नी संतोष ने कहा कि न्याय के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया है। अदालत ने अपना काम कर हम लोगों को न्याय भी दिला दिया। अब सरकार आगे आए और मुखिया के रूप में पति की मौत के बाद बिगड़ी घर की स्थिति संभालने के लिए कुछ करे। एक बच्चे को नौकरी दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Etah Fake Encounter victim family respect to the CBI court decision
राजाराम की पत्नी संतोष - फोटो : अमर उजाला
राजाराम की मौत के बाद परिवार का गुजारा बड़ी चुनौती बन गई थी। मिलावली में संतोष ने प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम किया। कुछ साल यहां रहने के बाद बच्चों को लेकर वह मायके राजा का रामपुर चली आईं। यहां पिता, भाइयों के साथ रहीं। बाद में बड़े पुत्र मोहित पढ़ाई के साथ ही फर्नीचर का काम करने लगा। जिससे कुछ कमाई हुई तो अलीगंज में अपना मकान बनवा लिया। जिम्मेदारियों के चलते इंटर के बाद मोहित की पढ़ाई छूट गई। छोटा पुत्र रोहित इंटर कर रहा है। जबकि पुत्री सुनीता हाईस्कूल व पूनम कक्षा आठ की छात्रा है।
विज्ञापन
Etah Fake Encounter victim family respect to the CBI court decision
राजाराम का बेटा - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद अदालत का फैसला आया तो राजाराम की पत्नी संतोष और बेटे मोहित ने आसपास के घरों के लोगों को मिठाई भी बांटी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से संघर्ष करते हुए विषम हालात में हमने यह जीत हासिल की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed