फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: पुलिस हिरासत से फरार हुए गैंगेस्टर के साथियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, मकान पर चल सकता है बुलडोजर

Sat, 16 Jul 2022 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer can run on the house of escape Gangster Vinay Shrotriya companions
दीवानी से गैंगेस्टर फरार - फोटो : अमर उजाला

आगरा पुलिस की हिरासत से फरार विनय श्रोत्रिय के साथियों पर फिरोजाबाद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपराध की दुनिया में विनय का साथ देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। एक बदमाश का मकान देहात क्षेत्र में बना है। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह कार्रवाई जल्द की जाएगी। इससे अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके।



चार दिन पूर्व विनय श्रोत्रिय आगरा पुलिस की चिह्नित से फरार हुआ था। जो लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव रुपसपुर का रहने वाला है। उस पर करीब 32 मुकदमे पंजीकृत होने के साथ ही वह लाइनपार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद वह आगरा और फिरोजाबाद पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है। विनय की गिरफ्तारी को देर रात आगरा पुलिस फिरोजाबाद पहुंची। यहां एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह के साथ बैठक कर विनय के साथियों पर शिकंजा कसने की कार्य योजना तैयार की गई।

Bulldozer can run on the house of escape Gangster Vinay Shrotriya companions
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो विनय के तीन साथियों के नाम प्रकाश में आए है। इन पर पुलिस शिकंजा कसने के साथ ही उनके मकानों को बुलडोर से ध्वस्त कराने की तैयारी करने लगी है। इससे अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके। एक अपराधी का मकान लाइनपार थाना क्षेत्र के एक गांव में है तो दो का उत्तर थाना क्षेत्र में मकान होना बताया गया है।
Bulldozer can run on the house of escape Gangster Vinay Shrotriya companions
आरोपी सोनू को पूछताछ के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विनय का परिवार गांव रुपसपुर में ही रहता है। आगरा पुलिस कस्टडी से विनय के फरार होने से एक दिन पहले उसका चाचा भी गांव से फरार हो गया था। विनय के चाचा के फरार होने से पुलिस को यह आशंका है कि विनय ने फरार होने की जानकारी अपने चाचा को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozer can run on the house of escape Gangster Vinay Shrotriya companions
एसपी सिटी विकास कुमार और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विनय के ससुर का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था। विनय की पत्नी पिता की मौत में शामिल होने के लिए अपने मायके गई थी। उसका भी कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
Bulldozer can run on the house of escape Gangster Vinay Shrotriya companions
आईजी नचिकेता झा - फोटो : अमर उजाला
बता दें आगरा में कोर्ट परिसर से फरार हुए गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आईजी रेंज नचिकेता झा ने फरार गैंगस्टर विनय पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed