{"_id":"62d2408c3ddaf02dd01c3fcf","slug":"kanwar-yatra-2022-mela-start-in-soronji-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2022: केसरिया परिधान पहन भोले की भक्ति में डूबे हैं कांवड़िए, गूंजने लगे बम बम भोले के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2022: केसरिया परिधान पहन भोले की भक्ति में डूबे हैं कांवड़िए, गूंजने लगे बम बम भोले के स्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kanwar Yatra 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज सोरोंजी तीर्थनगरी में लहरा गंगाघाट तक कांवड़ियों की टोली की धूम मची हुई है। भगवान भोलेनाथ के चित्र छपे केसरिया परिधानों में कांवड़िए बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ भरकर गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। लहरा गंगाघाट से तीर्थनगरी की ओर सजी हुई कांवड़ लेकर कांवड़ियों की टोलियां एक के बाद एक नजर आ रही हैं।
लहरा गंगाघाट से कांवड़ यात्रा शुरू करने के बाद पहले पड़ाव के रूप में कांवड़िए तीर्थनगरी के पार्कों, बस स्टैंड व अन्य छायादार स्थलों पर रुककर विश्राम करते हैं। पहले पड़ाव के बाद तीर्थनगरी से कासगंज की ओर यात्रा शुरू होती है। जहां भी थकान महसूस होती है तो आस पास घने के पेड़ों के नीचे रुकक कांवड़िए विश्राम करते हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के शिवभक्तों की कई टोलियां शुक्रवार को कांवड़ भरकर ले गईं। ये टोलियां पहले सोमवार को अपने क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करेंगी। कांवड़ियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। जितने कांवड़ भरकर प्रस्थान कर रहे हैं उतने ही कांवड़िए लगातार पहुंच भी रहे हैं।
2 of 5
गंगाजल लेने जाते कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
जलाभिषेक से पूरी होती है मनोकामना
मध्यप्रदेश कुशुआन से आए भक्त वीरपाल ने बताया कि श्रावन मास में हर वर्ष सोरोंजी आकर गंगाजल ले जाते हैं। महादेव का जलाभिषेक करते हैं सारी मनोकामना पूरी होतीं हैं।
3 of 5
कांवड़ मेला में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश शिवपुरी के रहने वाले हाकिमपाल ने बताया कि हर वर्ष टोली के साथ गंगाजी के पवित्र जल में स्नानकर कांवड़ सजाकर जल भरकर ले जाते हैं। भोले बाबा की कृपा से सफर आसानी से पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांवड़ मेला में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में दुर्गापुर के रहने वाले कैलाश ने कहा कि बाबा भोलेनाथ व मां गंगा के आशीर्वाद से 10 वर्षों से निरंतर कांवर में गंगाजल रखकर ले जाते हैं। भोले बाबा का अभिषेक करते ही शरीर ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
कांवड़ मेला में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मेहरबान सिंह ने बताया कि भोले बाबा की ऐसी कृपा है जो मांगो वह मिल जाता है। सच्ची आस्था व भक्ति से हम कई वर्षों से टोली बनाकर सोरोंजी का पवित्र गंगाजल लेने आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।