फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाको राखे साइयां: रोडवेज बस ने देवर-भाभी को कुचला, दोनों की मौत, गोद में लिपटी बच्ची की ऐसे बची जान

Fri, 11 Nov 2022 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law and sister-in-law death baby life save in lap
देवर भाभी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के ज्योंति औंछा मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम एक बाइक सवारों को मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल देवर भाभी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई और आगरा ले जाते समय मौत हो गई। महिला बच्ची को दवा दिलाने के लिए शहर आ रही थी। इस घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के दौरान भाभी की गोद में उसकी छह माह की बच्ची भी थी। ये बच्ची सुरक्षित है। 


थाना औंछा क्षेत्र के गांव छतारी निवासी शैलेंद्र सिंह यादव की छह माह की पुत्री की तबियत खराब हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम उनकी पत्नी विनय कुमारी (25) देवर पुष्पेंद्र (19) के साथ बच्ची को दवा दिलाने के लिए शहर आ रहीं थीं। बाइक जब औंछा ज्योंति मार्ग वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
brother-in-law and sister-in-law death baby life save in lap
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे में देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से आगरा ले जाते समय पुष्पेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया, वहीं विनय कुमारी की मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय मौत हो गई।
brother-in-law and sister-in-law death baby life save in lap
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहरााम 

हादसे में देवर भाभी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया, शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
brother-in-law and sister-in-law death baby life save in lap
पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

मासूम को नहीं आई खरोंच

कहावत है कि जाको राखे साईयां मार सके न कोय, यह बात बृहस्पतिवार को औंछा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सही साबित हुई। रोडवेज बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ देर बाद इलाज के लिए ले जाते समय दोनों की मौत भी हो गई, लेकिन घटना के समय मां विनय कुमारी की गोद में लिपटी छह माह की बच्ची को जरा भी खरोंच नहीं आई। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और पिता व अन्य परिजनों के पास है, लेकिन मासूम ने इस हादसे में अपनी मां को खो दिया है।
 
विज्ञापन
brother-in-law and sister-in-law death baby life save in lap
पोस्टमार्टम गृह के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

टक्कर मारने वाली रोडवेज बस पकड़ी

बाइक सवार देवर भाभी को टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को पुलिस ने पकड़ लिया। बस को कब्जा में लेने के बाद थाना में खड़ा कराया गया है, वहीं पुलिस चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। परिजनों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed