ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ब्रिटेन के नए महाराजा प्रिंस चार्ल्स बनाए गए हैं। महारानी की तरह ही ब्रिटेन के नए महाराजा का ताजमहल और आगरा से खास लगाव रहा है। 42 साल पहले 1980 में प्रिंस ऑफ वेल्स ताजमहल का दीदार करने आ चुके हैं, लेकिन परिवार के साथ ताज का दीदार करने की ख्वाहिश अधूरी रही। ताजमहल की यात्रा के एक साल बाद ही प्रिंस चार्ल्स ने लेडी डायना से विवाह कर लिया था और 1992 में दोनों भारत यात्रा पर आए, लेकिन ताजमहल पर लेडी डायना अकेले ही आईं। डायना ने ताजमहल में संगरमरी बेंच पर बैठकर फोटोशूट कराया था। यह बेंच डायना के नाम से मशहूर हो गई। डायना के अकेले ताज आने के बाद से दोनों के बीच तनाव की खबरें प्रचारित हो गईं थीं। उसके बाद से प्रिंस चार्ल्स पत्नी या परिवार के साथ कभी ताज नहीं आ सके।
Taj Mahal: ब्रिटेन के नए महाराजा चार्ल्स ने 42 साल पहले किया था ताज का दीदार, लेकिन यह ख्वाहिश रही अधूरी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन