फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर आया दूल्हा, देखने वालों का लग गया हुजूम

Sun, 13 Dec 2020 08:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Dec 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
bride and groom arrived in a helicopter in the small village of agra
हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

शादियों में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। आगरा जिले के एत्माद्दौला क्षेत्र में बिहारी के नगला में शुक्रवार को जब एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाया तो उसे देखने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया। हेलीकॉप्टर के लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया था। 

bride and groom arrived in a helicopter in the small village of agra
हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन को देखने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला के बिहारी के नगला निवासी राजेश निषाद की शादी मथुरा निवासी भंवर सिंह निषाद की बेटी रोशनी से गुरुवार को हुई थी। शुक्रवार को दूल्हा राजेश निषाद अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर गांव लेकर आया। हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन को देखने के लिए गांववालों की भीड़ लग गई। 
bride and groom arrived in a helicopter in the small village of agra
हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
राजेश निषाद ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि मैं अपनी शादी एक यादगार तौर पर करूं। इसी के चलते मैंने अपनी शादी में हेलीकॉप्टर की इच्छा जताई। इस पर पिता ने गुड़गांव की कंपनी का हेलीकॉप्टर बुक करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bride and groom arrived in a helicopter in the small village of agra
हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे के पिता ने बताया कि हमारा भी एक सपना था कि बेट की शादी धूमधाम से हो, यादगार बने। इसी लिए मैंने हेलीकॉप्टर बुक किया और बहू की विदाई कराई।
विज्ञापन
bride and groom arrived in a helicopter in the small village of agra
हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
गांव के मनोज विश्वनाथ, मोहित शर्मा ने बताया कि अभी तक उनके गांव में ऐसी कोई शादी नहीं हुई है, जिसमें हेलीकॉप्टर आया हो। आसपास के गांव के लोग यहां पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे दूल्हा-दुलहन को देखने आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed