फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस का सख्त पहरा, मथुरा में कई किसान गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2020 08:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Dec 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Many farmers arrested from yamuna expressway in mathura
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्का जाम और एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करने का एलान किया था। इसके मद्देजनर शनिवार सुबह से ही आगरा मंडल में कड़ी चौकसी रही। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कई किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी पुलिस तैनात रही। 

Kisan Andolan Today Latest News: Many farmers arrested from yamuna expressway in mathura
किसान आंदोलन: मथुरा में कई किसान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर पहुंचे करीब 12 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
Kisan Andolan Today Latest News: Many farmers arrested from yamuna expressway in mathura
किसान आंदोलन: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस ने शुक्रवार रात में भाकियू के कई नेताओं को हिरासत में लिया। कुछ किसान नेताओं को आवास पर ही नजरबंद किया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल पर फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Many farmers arrested from yamuna expressway in mathura
किसान आंदोलन: आगरा में किसान नेता किए नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगला हवेली में किसान नेता चौधरी रामवीर को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। वह किसानों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Many farmers arrested from yamuna expressway in mathura
किसान आंदोलन: हाईवे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की सीमा पर सैंया टोल पर सीओ के साथ पुलिस और पीएसी को लगाया गया। यहां पर वाहनों की चेकिंग की गई। जयपुर, भरतपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए फतेहपुर सीकरी के पास टोल पर पुलिस लगाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed