फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम : अमर उजाला ने किया वीर नारियों को सम्मानित, अमर शहीदों की शौर्य गाथा सुन भींगे सबके नैना

Sun, 14 Aug 2022 08:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
brave women honored by Amar Ujala in Agra on independence day 2022
वीर नारियों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

शौर्य चक्र विजेता चेतन राणा हो या फिर मेजर शेखर मिश्रा। ऐसे तमाम रणबांकुरे देश के लिए कुर्बान हो गए। सीने पर गोली खाई, लेकिन दुश्मन को अपनी जमीं पर पैर नहीं जमाने दिए। जब उनकी शौर्य गाथा का गुणगान हुआ तो हर शख्स की आंखें गीली हो गईं। जोश से भारत माता की जय, वंदे मातरम के  जयकारे आसमां छूने लगे। आगरा में रविवार को वजीरपुरा की पीली कोठी में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में 26 से अधिक वीरांगनाएं सम्मानित हुईं। इनको शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र दिए। सम्मान समारोह में 1962 के चीन युद्ध, 1965-1971 के पाकिस्तान युद्ध, कारगिल युद्ध के अलावा आतंकियों से लोहा लेने वाले शहीदों की वीर नारियां रहीं। बदमाशों से लोहा लेने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को भी नमन किया। 



brave women honored by Amar Ujala in Agra on independence day 2022
वीरांगना सम्मान समारोह का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी कमांडर प्रणय रावत, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, प्रमुख उद्यमी पूरन डाबर ने दीप प्रज्वलित कर किया। 
brave women honored by Amar Ujala in Agra on independence day 2022
वीर नारियों के छलके आंसू - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ होते ही पूरा पंडाल भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर शहीद अमर रहे... नारों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान पाकर वीर नारियों की आंखों से गर्व के आंसू छलक आए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
brave women honored by Amar Ujala in Agra on independence day 2022
वीरांगना सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारिश भी उनके कदमों को नहीं रोक सकी। वीर नारियों के सम्मान के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन
brave women honored by Amar Ujala in Agra on independence day 2022
वीर नारी को नमन करते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
वीरांगना सम्मान समारोह में आगरा विकास मंच के राजकुमार जैन, पीली कोठी के कुंवर दिनेश प्रताप सिंह और कुंवर आशीष प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मंच का संचालन करते डॉ. संजय बंसल भी कई बार भावुक हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed