वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर ताजमहल का दीदार करने आएं तो पहले ऑनलाइन टिकट बुक करा लें। कहीं ऐसा न हो कि यहां आएं और आपको टिकट ही न मिले। कोरोना के कारण जब से ताजमहल की टिकट व्यवस्था में बदलाव हुआ है, तब से रोज कई पर्यटक टिकट न मिल पाने के कारण मायूस लौट रहे हैं। इसकी वजह है पहले से ही सभी टिकटों का बुक हो जाना। इससे कई पर्यटकों को टिकट नहीं मिल पाते।
{"_id":"5fc0d9948ebc3edc0f59e94d","slug":"book-the-taj-mahal-ticket-before-agra-visit-on-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: वीकेंड पर ताजमहल देखने आएं तो पहले टिकट बुक करा लें, नहीं तो मायूस लौटना पड़ सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: वीकेंड पर ताजमहल देखने आएं तो पहले टिकट बुक करा लें, नहीं तो मायूस लौटना पड़ सकता है
Sat, 28 Nov 2020 11:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल आगरा: क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार-रविवार के लिए सुबह और दोपहर के स्लॉट में तेजी से टिकटों की बुकिंग हो रही है। गुरुवार को ही रात तक शनिवार के लिए 500 से ज्यादा टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी। परेशानी से बचने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों ने पर्यटकों से पहले ही टिकट खरीदकर आने का सुझाव दिया है।
ताजमहल आगरा: पर्यटकों की कतार (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वेबसाइट पर ताजमहल समेत स्मारकों की टिकट खरीदने की संख्या अधिकतम 20 है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन 20 टिकट एक बार में खरीद सकता है। इसी वजह से मुश्किलें बढ़ रही है। लपके एक बार में ही 20-20 टिकट बुक कर रहे हैं। इसके बाद टिकटों की कालाबाजारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि हम लगातार यह मांग कर रहे हैं कि ऑनलाइन एक व्यक्ति को केवल पांच टिकट ही दी जाएं। बिना पहचानपत्र के कोई टिकट जारी न किया जाए। टिकट पर नाम अंकित होने की सुविधा से गेट पर लपकों से खरीदे गए टिकट से कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
पहले से बुक करा लें टिकट
- रेल टिकट की तरह सबसे पहले ताज का टिकट बुक कराएं
- दोपहर या सुबह के स्लॉट के टिकट को ऑनलाइन खरीदें
- अगर टिकट न लिया हो तो पहले ऑनलाइन स्थिति देखें
- वेबसाइट पर टिकटों का ब्योरा रीयल टाइम में चेक कर लें
- पार्किंग या साइबर कैफे से टिकट न खरीदें, शिकायत करें
- ताज का प्रवेश टिकट 50 का, मुख्य गुंबद का 200 का है
- इससे ज्यादा रकम कोई मांगे तो पुलिस से शिकायत करें
- रेल टिकट की तरह सबसे पहले ताज का टिकट बुक कराएं
- दोपहर या सुबह के स्लॉट के टिकट को ऑनलाइन खरीदें
- अगर टिकट न लिया हो तो पहले ऑनलाइन स्थिति देखें
- वेबसाइट पर टिकटों का ब्योरा रीयल टाइम में चेक कर लें
- पार्किंग या साइबर कैफे से टिकट न खरीदें, शिकायत करें
- ताज का प्रवेश टिकट 50 का, मुख्य गुंबद का 200 का है
- इससे ज्यादा रकम कोई मांगे तो पुलिस से शिकायत करें