आगरा की दरगाह मरकज साबरी में चल रहे जश्न-ए-उर्स और सर्वधर्म सम्मेलन में मुंबई के हाजी मलंग की बारगाह से लाई गई चादर शरीफ को अभिनेत्री ऋषिता भट्ट ने शुक्रवार को पेश किया। उर्स के दूसरे दिन गागर, चादरपोशी और साबरी झंडारोहण के साथ कव्वाली की महफिल भी सजी।
2 of 5
दरगाह पर चादर चढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला
हजरत चिश्ती साबरी के 466वें उर्स के दूसरे दिन दरबार मे चादरपोशी की गई, जिसमें दरगाह हजरत निजामुद्दीन महबूब-ए-इलाही से आया हुआ गिलाफ शरीफ पेश किया।
3 of 5
दरगाह पर चादर चढ़ाते सज्जादानशीं
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के दरबार हाजी मलंग की बारगाह से लाई गई चादर शरीफ को अशोका फेम अभिनेत्री ऋषिता भट्ट, निर्माता राजेश मिश्रा, कथक नृत्यांगना जयंती माला मिश्रा, ऋषिका मिश्रा ने पेश किया।
4 of 5
दरगाह मरकज साबरी पर चढ़ाई चादर
- फोटो : अमर उजाला
साबरी परिवार का झंडारोहण सज्जादानशीं रमजान अली शाह ने जायरीनों के साथ किया। देर रात तक कव्वाली की भी महफिल सजी। इस दौरान मेहराजुद्दीन कादरी, विजय कुमार जैन, बुन्दू खान, इमरान अली आदि मौजूद रहे।
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दरगाह मरकज साबरी में केसरिया टोपी, साफा और जुब्बा पहनकर लोग सजदा करते हैं। यह दरगाह पिछले कई सौ सालों से सद्भावना की मिसाल दे रही है।