फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्री के स्वागत में बुलडोजर रैली: मैनपुरी विधायक जयवीर सिंह बोले- सपा का किला आधा ढहा, 2024 में पूरा ढहाएंगे

Sun, 03 Apr 2022 08:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद / मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद / मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
BJP Workers took out bulldozer rally to welcome cabinet minister Jaiveer Singh in Firozabad
कैबिनेट मंत्री के स्वागत में बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनने के बाद मैनपुरी के विधायक ठाकुर जयवीर सिंह रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। किसी ने फूलमाला पहनाई किसी ने पगड़ी तो किसी ने मुकुट पहनाकर स्वागत किया। जयवीर सिंह का काफिला सिरसागंज पहुंचा तो स्वागत में बुलडोजर की धमक भी देखने को मिली। स्वागत रैली में आधा दर्जन सजे हुऐ बुलडोजर आगे चल रहे थे तो पीछे डीसीएम पर बुलडोजर बाबा का गाना जब रहा था।



पत्रकारों से वार्ता में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सपा का गढ़ कही जाने वाले मैनपुरी सदर सीट को जीतकर विधानसभा चुनाव में आधा किला ढहा दिया। 2024 में लोकसभा सीट जीतकर सपा का पूरा किला ढहाने का काम भाजपा करेगी।

BJP Workers took out bulldozer rally to welcome cabinet minister Jaiveer Singh in Firozabad
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में ऐसा काम कराएंगे कि हर विदेशी का पहला कदम यूपी की ओर बढ़ेगा। फिरोजाबाद के चंदवार को संरक्षित करने का काम किया जाएगा। उसके पुराने वैभव को लौटाने का काम किया जाएगा। 
BJP Workers took out bulldozer rally to welcome cabinet minister Jaiveer Singh in Firozabad
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सुरक्षा का माहौल बनाने का काम किया है। विदेशी सुरक्षित होंगे तभी तो आएंगे। हमारा प्रयास होगा कि कोई विदेशी देश में आए तो उसका पहला कदम यूपी में पड़ना चाहिए। क्योंकि प्रदेश में सांस्कृतिक धरोहरें इतनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Workers took out bulldozer rally to welcome cabinet minister Jaiveer Singh in Firozabad
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि समूचे प्रदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र में काम किया जाएगा। चंद्रवार किला के गिरासू होने पर कहा कि उसको संरक्षित करने का काम किया जाएगा। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
BJP Workers took out bulldozer rally to welcome cabinet minister Jaiveer Singh in Firozabad
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर रैली - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद आगमन पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का जगह-जगह स्वागत हुआ। टूंडला, एसएन बिजलीघर के पास, जैन मंदिर चौराहे पर, आसफाबाद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल मालाएं से उनका स्वागत किया। सिरसागंज में समर्थक बुलडोजर लेकर पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed