फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल द्रविड़ ने किया ताज का दीदार: परिवार के साथ पहुंचे स्मारक, आगरा किले में भी किया भ्रमण

Sun, 03 Apr 2022 05:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team coach Rahul Dravid visited the Taj Mahal with his family
ताजमहल में राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI

भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर एवं टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को सूर्योदय पर परिवार संग ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने करीब दो घंटे ताज में बिताए। ताज के गुंबद का ऊपरी हिस्सा पीला देखकर पूछा कि यह पीला क्यों है। ताज के इतिहास और गार्डन की जानकारी भी ली। शाम को उन्होंने आगरा किले में भ्रमण किया।



भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल ने शनिवार को फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया था। रविवार सुबह 5:45 बजे वह पत्नी विजेता, बेटे समित व अन्वय के साथ ताज पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ सेंट्रल टैंक और डायना बेंच पर फोटोशूट करवाए। अपने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया। पुलिसकर्मियों के साथ भी पोज दिए। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए। 

Indian cricket team coach Rahul Dravid visited the Taj Mahal with his family
रॉयल गेट के सामने राहुल द्रविड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचाई फोटो - फोटो : अमर उजाला
राहुल द्रविड़ ने गाइड वेदप्रकाश गौतम से ताज के इतिहास, पच्चीकारी के साथ ही गुंबद को ऊपर से पीला व नीचे से सफेद देखा तो पूछा कि ऐसा क्यों है। इस पर गाइड ने बताया कि आधे हिस्से का मडपैक बाकी है। 
Indian cricket team coach Rahul Dravid visited the Taj Mahal with his family
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
राहुल द्रविड़ ने ताज के गार्डन में पौधों के बारे में पूछा तो गाइड ने बताया कि मुगलकाल में यहां फलों के पेड़ थे, लेकिन ब्रिटिशकाल में यूरोपीय पद्धति पर गार्डन विकसित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team coach Rahul Dravid visited the Taj Mahal with his family
आगरा किला में राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला
तकरीबन दो घंटे ताज में बिताने के बाद वह होटल पहुंचे। शाम को आगरा किले का भ्रमण किया। यहां उन्होंने मुसम्मन बुर्ज पर सबसे ज्यादा समय बिताया। शाहजहां की कैद के इतिहास की बाबत जानकारी ली। 
विज्ञापन
Indian cricket team coach Rahul Dravid visited the Taj Mahal with his family
राहुल द्रविड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचाया फोटो - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ रविवार की सुबह पूर्वी गेट से ताजमहल के अंदर पहुंचे। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने सामान्य लोगों की तरह चेकिंग के बाद स्मारक में प्रवेश किया। पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed