{"_id":"5e70bd198ebc3ea4a3377667","slug":"bjp-mp-rajkumar-chahar-gave-message-to-prevent-coronavirus-infection-in-unique-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: भाजपा सांसद ने लगाई ऐसी टोपी, लिखा- करो नमस्ते, हाथ मिलाने से 'करो ना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: भाजपा सांसद ने लगाई ऐसी टोपी, लिखा- करो नमस्ते, हाथ मिलाने से 'करो ना'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा सांसद राजुकमार चाहर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को लेकर देशभर में हाई अलर्ट है। स्कूल-कॉलेज, एतिहासिक स्मारक, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन सबके बीच फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामकुमार चाहर ने अनूठे अंदाज में कोरोना से बचने का संदेश दिया है।
2 of 5
भाजपा सांसद राजुकमार चाहर
- फोटो : ANI
दरअसल, मंगलवार को भाजपा सांसद राजकुमार दिल्ली में आयोजित संसदीय दल की बैठक में अनोखी टोपी लगाकर पहुंचे, जिस पर एक तरफ लिखा था नमस्ते करो, तो दूसरी तरफ 'करो-ना' लिखा था, साथ में हाथ मिलाने का चिन्ह बना था। चाहर को अनोखी टोपा लगाए देख अन्य सांसद हैरान रह गए।
3 of 5
भाजपा सांसद राजुकमार चाहर
- फोटो : ANI
इस तरह की टोपी लगाने के पीछे भाजपा सांसद का उद्देश्य कोरोना वायरस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। सांसद का कहना था कि 'नमस्ते' भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। 'नमस्ते' और राम-राम कहकर हम एक-दूसरे का अभिवादन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डोनाल्ड ट्रंप-लियो वराडकर ने एक-दूसरे को नमस्ते करके अभिवादन किया
- फोटो : Tanvi Madan Twitter
भाजपा सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति को अपना रही है। भारतीय परंपराओं में वैज्ञानिक कारक समाहित हैं। चाहर ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी को सतर्क और जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
जब से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, तब से लोगों ने हाथ मिलाकर अभिवादन करना छोड़ दिया है। दूर से नमस्ते कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से फैल रहा है। सावधानी और सतर्कता से इसका बचाव किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।