फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#CoronaPositive: जान्हवी के जज्बे को भी सलाम, करमवीरों की कर रहीं सेवा

Fri, 27 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Mar 2020 12:04 AM IST
सार

दीवानों के पास सो रहे राहगीरों को चाय के साथ बिस्कुट भी
दिया
 

विज्ञापन
Spirit of Janhvi Service To Karamvirs Who Fights For Corona Virus
चाय पिला रही जान्हवी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य, पुलिस और सफाई कर्मियों के साथ कक्षा 12 वीं की छात्रा जान्हवी सारस्वत के जज्बे को भी सलाम है। वह दो दिनों से ड्यूटी दे रहे पुलिस और सफाईकर्मियों को सुबह की चाय पिला रही हैं। 
Spirit of Janhvi Service To Karamvirs Who Fights For Corona Virus
आगरा के करमवीरों को चाय पिला रही जान्हवी - फोटो : अमर उजाला
स्वदेशी बीमा नगर निवासी जान्हवी शर्मा सिंधिया स्कूल, ग्वालियर की छात्रा हैं। स्कूल बंद होने पर घर आई हैं। लॉकडाउन बाद उनको यह विचार आया तो पिता सोमदेव सारस्वत को अपनी इच्छा जताई। अब वह सुबह उठकर वह चाय बनाती हैं और इन्हें पिलाने के लिए ले जाती हैं। 
Spirit of Janhvi Service To Karamvirs Who Fights For Corona Virus
दीवानी कचहरी आगरा - फोटो : Amar Ujala
बृहस्पतिवार को वह पिता के साथ (मास्क और ग्लब्स पहनकर) पहले नगर निगम के सामने पहुंचीं, यहां सफाईकर्मियों को चाय दी। दीवानी के गेट नंबर दो के पास कुछ राहगीर फुटपाथ पर सो रहे थे, इन्हें चाय के साथ बिस्कुट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Spirit of Janhvi Service To Karamvirs Who Fights For Corona Virus
आगरा में हाईवे पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
भगवान टॉकीज पर बेघर लोगों को चाय पिलाई। चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों को भी चाय दी। जान्हवी सारस्वत का कहना है कि उन्हें इससे खुशी मिलती है। गर्मी की छुट्टियों में वह अपने साथियों के साथ सिकंदरा के पास मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाती थीं। 
विज्ञापन
Spirit of Janhvi Service To Karamvirs Who Fights For Corona Virus
agra police - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जहां लॉकडाउन का पालन कराने में लगे हैं, वहीं मानवता का धर्म भी निभा रहे हैं। लॉकडाउन में श्रमिकों के साथ महिलाओं और बच्चों को पैदल जाता देखकर भ्रमण पर निकले पुलिस कप्तान का दिल पसीज गया। बच्चे भूख से रो रहे थे, महिलाएं भी थककर परेशान थीं। इस पर कप्तान के आदेश पर उन्हें न सिर्फ भोजन करवाया गया, बल्कि धौलपुर की सीमा तक छुड़वा दिया। इस पर श्रमिक परिवारों ने एसएसपी का धन्यवाद दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed