ब्रज में लड्डू होली के साथ रंगोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। मथुरा के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की धूम मची हुई है। आज बरसाना की राधारानी स्वरूप गोपियां नंदगांव के हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाएंगी। लाठियों संग होली के रंग बरसेंगे। इसे लेकर शुक्रवार सुबह से राधानगरी में उत्साह और उल्लास छाया हुआ है। इस अनूठी परंपरा का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बरसाना पहुंच गए हैं। ब्रज में उत्सव का माहौल है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से जगह-जगह रंगोत्सव के तहत आयोजन हो रहे हैं। इसमें लोक कलाकार ब्रज की संस्कृति के रंग बिखेर रहे हैं।
बरसाना की लठामार होली: ब्रज में छाया रंगोत्सव का उल्लास, राधारानी के गांव में बरसेंगी प्रेमपगी लाठियां
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन