{"_id":"5f95c1a08ebc3e9b91747d5e","slug":"banke-bihari-temple-two-thousend-devotees-will-darshan-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में बांकेबिहारी की जय-जयकार, भक्तों की लगी कतार, आज दर्शन करेंगे दो हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में बांकेबिहारी की जय-जयकार, भक्तों की लगी कतार, आज दर्शन करेंगे दो हजार
Mon, 26 Oct 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
दर्शन के लिए आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी के दर पर आए सभी भक्तों को दर्शन मिले। रविवार को सुबह मंदिर के द्वार खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। इसके बाद पांच-पांच की संख्या में भक्तों को दो और तीन नंबर गेट से सैनिटाइज करके मंदिर में प्रवेश दिया गया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से पांच सौ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन दिनभर में करीब एक हजार अन्य भक्तों ने भी बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के बाहर पुलिस और अंदर गार्ड तैनात रहे।
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
सात माह बाद 17 अक्तूबर को बांकेबिहारी के दर्शन खुले तो भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अनियंत्रित भीड़ की वजह से मंदिर प्रबंधन ने 19 अक्तूबर को अनिश्चितकाल के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए थे। लेकिन सिविल जज के आदेश पर रविवार को मंदिर के पट खुले तो भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ठाकुर बांकेबिहारी में दर्शन करने आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पांच सौ भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन करके खुद को धन्य किया। बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचे लोगों को भी मंदिर प्रबंधन ने निराश नहीं किया। दिनभर में बिना रजिस्ट्रेशन के करीब एक हजार लोग पहुंचे थे, जिन्हें बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी में दर्शन करने आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया गया है। बिना मास्क लगाए लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर प्रबंधक मुनीश ने बताया कि सुबह आठ बजे मंदिर के पट खोले गए। दूसरी ओर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर पुलिस तैनात रही। वहीं मंदिर परिसर में गार्डों ने दर्शन की व्यवस्था बखूबी संभाली।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
दो हजार भक्त आज करेंगे बांकेबिहारी के दर्शन
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर को दो हजार भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे। एक हजार सुबह तो एक हजार भक्तों को शाम को दर्शन हो सकेंगे। 24 घंटे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भक्तों के लिए होते हैं। रात 12 बजे से साइट खुल जाती है। उसके बाद निर्धारित भक्तों की संख्या के बाद साइट ऑटोमेटिक बंद हो जाएगी।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर को दो हजार भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे। एक हजार सुबह तो एक हजार भक्तों को शाम को दर्शन हो सकेंगे। 24 घंटे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भक्तों के लिए होते हैं। रात 12 बजे से साइट खुल जाती है। उसके बाद निर्धारित भक्तों की संख्या के बाद साइट ऑटोमेटिक बंद हो जाएगी।