{"_id":"5f79bd816218f6410c171905","slug":"banke-bihari-mandir-krishana-devotee-came-after-long-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद, कृष्ण भक्तों ने इस तरह दर्शन कर माना सौभाग्यशाली, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद, कृष्ण भक्तों ने इस तरह दर्शन कर माना सौभाग्यशाली, देखें तस्वीरें
Mon, 05 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर और वहां पहुंचे श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते कृष्ण कन्हैया के दर्शनों से दूर रहे भक्तों के कदम अब वृंदावन के लिए तेजी से बढ़ रहे हैं। भले ही श्रीबांकेबिहारी जी का मंदिर नहीं खुला हो, लेकिन उनकी देहरी को ही छूने के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। गांधी जयंती के बाद शनिवार को भी वृंदावन में चहल-पहल देखने को मिली।
बांकेबिहारी मंदिर पर आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कोरोना के चलते सब कुछ बंद हो गया था। ठाकुरजी के मंदिरों के पट भी आम भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे। लोगों का आवागमन घर की चाहर दीवारी तक सीमित होकर रह गया। भले ही संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन स्थितियां सामान्य होने लगी हैं।
संबंधित खबर- वृंदावनः नवरात्र में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, कोविड प्रोटोकॉल का करेंगे पालन
संबंधित खबर- वृंदावनः नवरात्र में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, कोविड प्रोटोकॉल का करेंगे पालन
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में अब तक श्रीगोविंद देव जी, श्रीराधा दमोदर मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के भरोसे श्रीराधाकृष्ण के भक्तों का आगमन अब एक बार फिर वृंदावन में शुरू हो गया है। गांधी जयंती और फिर शनिवार-रविवार को बड़ी संख्या में बाहरी भक्त वृंदावन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर पर पहुंचे श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
कई माह की खामोशी के बाद वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास चहल-पहल दिखाई दी। यहां भक्तों को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन तो नहीं मिले, लेकिन उनकी देहरी पर भक्तों ने अवश्य माथा टेका। ठाकुर जी के लिए सेवायतों को फूलमाला और प्रसाद दिया। अनेक लोग तो अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर वृंदावन परिवार सहित आए थे। खासकर इस स्थिति से देर शाम मंदिर के पास भीड़ जुटी रही। किसी को न तो कोरोना का डर था, न ही इससे निपटने के लिए कोई प्रशासनिक और मंदिर प्रबंधन स्तर से प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर पर पहुंचे श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
बहुत अच्छा लग रहा है। श्रीबांकेबिहारी जी तक किसी तरह प्रसाद और फूल पहुंचा दिए हैं। ये वर्तमान हालात में कम नहीं है। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दर्शन करने का मौका मिलेगा। - मनोज, करनाल।
पड़ोसी जनपद से आया हूूं। अभी दर्शन नहीं हो रहे हैं। फिर भी बाहर से ही श्रीबांकेबिहारी की छवि को मन में निहारकर संतोष हो रहा है। यहां अन्य मंदिरों के दर्शन किए हैं। - अरुण कुमार, आगरा।
बहुत दिनों से आराध्य के दर्शन नहीं हो रहे थे। मौका मिला तो परिवार सहित वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के मंदिर पर माथा ही टेकने के लिए चले आए। यह कम सौभाग्य की बात नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही ठाकुर जी दर्शन देंगे। - राधे, हरियाणा।
पड़ोसी जनपद से आया हूूं। अभी दर्शन नहीं हो रहे हैं। फिर भी बाहर से ही श्रीबांकेबिहारी की छवि को मन में निहारकर संतोष हो रहा है। यहां अन्य मंदिरों के दर्शन किए हैं। - अरुण कुमार, आगरा।
बहुत दिनों से आराध्य के दर्शन नहीं हो रहे थे। मौका मिला तो परिवार सहित वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के मंदिर पर माथा ही टेकने के लिए चले आए। यह कम सौभाग्य की बात नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही ठाकुर जी दर्शन देंगे। - राधे, हरियाणा।