{"_id":"63790bfe7a267a5e355169d9","slug":"banke-bihari-darshan-one-and-a-half-kilometer-long-line-for-bankebihari-new-system-also-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन, नई व्यवस्था भी फेल, चुपचाप निकले पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन, नई व्यवस्था भी फेल, चुपचाप निकले पुलिसकर्मी
Sat, 19 Nov 2022 10:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृंदावन में एक बार फिर वीकेंड पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने नया प्रयोग किया। यह प्रयोग ज्यादा देर तक नहीं चल सका। करीब दो घंटे बाद ही लाल रिबन व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मंदिर में भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण पुलिसकर्मी मौके से निकल लिए। शनिवार को पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर लाइनें लगवा दीं। यहां से एक-एक करके श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
भक्तों की लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
अठखंभा बाजार स्थित मोटा गणेश मंदिर, इधर रमणरेती पर हाडा कुटीर और बांकेबिहारी कॉम्लेक्स तक भक्तों की लाइन लगी दिखी। विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने के लिए लोग लाइन में लगने के लिए जद्दोजहद करने लगे, जिससे वहां हालत काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में एक-एक कर दर्शन कराने के दौरान सुबह करीब सवा 11 बजे के बाद भीड़ का सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में जबरन प्रवेश कर गए। इससे मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर और मंदिर तक पहुंचने वाली गलियों में लोगों की भीड़ दिखाई दी। एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि पुलिस की हर व्यवस्था श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ही की जा रही है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर की कुंज गली में भीड़
- फोटो : अमर उजाला