Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर 15 स्थानों पर अग्निकांड: सुबह तक धधकी जूता फैक्टरी, दुकान में लगी आग; रातभर दाैड़ते रहे दमकल कर्मी

Mon, 09 Nov 2026 09:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 09:27 PM IST
सार

फैक्टरी में दिवाली के साथ ही ऑर्डर का माल रखा हुआ था। आग से सब कुछ जल गया। लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, आवासीय इलाके में फैक्टरी होने के कारण लोगों ने हंगामा भी किया। 

विज्ञापन
Fire incidents occurred at 15 locations including shoe factory on Diwali
जूता फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवाली पर आतिशबाजी से फैक्टरी, दुकान, कूड़े के ढेर और गैस लाइन में रिसाव से आग लगने की घटनाएं हुईं। जगदीशपुरा के लक्ष्मी नगर आवासीय इलाके में संचालित जूता फैक्टरी रविवार रात से सोमवार सुबह तक धधकती रही। इससे मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छह दमकलें 5 घंटे में आग पर काबू पा सकीं। आशंका है कि पहली मंजिल पर जलता हुआ पटाखा गिरने से हादसा हुआ। इसी तरह घर, दुकान, कूड़े के ढेर में आग लगने की घटनाएं हुईं। आवास विकास कॉलोनी में गैस रिसाव से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया।


लक्ष्मी नगर, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में प्रभु सिनेमा के पास के रहने वाले मनोज कुमार की दो मंजिला भवन में जूता फैक्टरी है। दिवाली की रात 11 बजे लोगों ने पहली मंजिल से लपटें उठती देखीं। इस पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने सबमर्सिबल पंप का पाइप लगाकर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन जूते बनाने का सामान और केमिकल होने के कारण आग भड़क गई। जानकारी पर मनोज भी परिजन के साथ पहुंच गए।

 
Trending Videos
Fire incidents occurred at 15 locations including shoe factory on Diwali
लपटों पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने दरवाजा खोलने के बाद पानी डाला। सूचना पर दमकल भी आ गईं। तकरीबन 4 बजे तक आग बुझाई गई। सोमवार सुबह तक धुआं निकलता रहा। 6 बजे दोबारा जूता बनाने के सामान में आग लग गई। इस पर दमकल को जानकारी दी गई। एक घंटे में आग बुझाई जा सकी। मनोज की बहन रजनी ने बताया कि दिवाली पर भाई ने कर्मचारियों को तोहफे देने के बाद ताला लगाया था। दिवाली के साथ ही ऑर्डर का माल रखा हुआ था। आग से सब कुछ जल गया। लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, आवासीय इलाके में फैक्टरी होने के कारण लोगों ने हंगामा भी किया। उनका कहना था कि फैक्टरी के दस्तावेज की जांच कराई जाए। सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि 15 स्थान पर दिवाली की रात आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दमकल कर्मी रातभर आग बुझाने के लिए दौड़ते रहे।

 
Fire incidents occurred at 15 locations including shoe factory on Diwali
जूता फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फल की दुकान और ब्रश फैक्टरी जलीं
बिचपुरी में रेलवे स्टेशन के पास दीपचंद फलों की दुकान लगाते हैं। रविवार रात 1:45 बजे दुकान में पटाखे से आग लग गई। आसपास के दुकानों तक लपटें पहुंचने लगीं। यह देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर दो दमकल पहुंचीं। तब आग बुझाई जा सकी। इसी तरह ट्रांस यमुना के नगला रामबल में रात दो बजे ब्रश बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। गोदाम भी चपेट में आ गया। सूचना पर तीन दमकल पहुंच गईं। यहां अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात 9:24 बजे एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नुनिहाई में तार बनाने की फैक्टरी मैसर्स रवि फाउंडर्स एंड इंजीनियरिंग में आग लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire incidents occurred at 15 locations including shoe factory on Diwali
लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुईं घटनाएं
रात 9:43 बजे : आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4 में गैस रिसाव से आग लग गई। फायर सर्विस को सूचना दी गई मगर गैस कंपनी की टीम ने आग बुझा ली। दमकल को वापस भेज दिया गया।
रात 10:45 बजे : आवास विकास के सेंट्रल पार्क के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई।
रात 9:45 बजे : मैत्री बाग, अमर विहार में खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में आग लग गई। दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई।
रात 9:54 बजे: बरहन में आदर्श इंटर कॉलेज के पास एक मकान की छत पर रखी करब में आग लग गई।
रात 10:15 बजे : न्यू आगरा क्षेत्र में खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में आग लग गई। दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई।
रात 10:32 बजे: थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित पुष्पांजलि सीजन स्प्रिंग अपार्टमेंट के दसवें तल पर स्थित फ्लैट संख्या 1003 में आग लगी जिसे अपार्टमेंट में लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से बुझा लिया गया।
रात 10:36 बजे: सिकंदरा के मोहम्मदपुर में पीएनजी लाइन में रिसाव के कारण आग लग गई। दमकल ने आग बुझाने के बाद ग्रीन गैस की टीम को मौके पर बुलाकर लीकेज को सही कराया।
रात 11:50 बजे: हरीपर्वत क्षेत्र के गोपाल कुंज आवासीय परिसर में खड़े पेड़ में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
रात 12:08 बजे: न्यू आगरा के करबला के मैदान में कूड़े के ढेर में जलता पटाखा गिरने से आग लग गई।
रात 12:47 बजे: बेलनगंज तिकोनिया स्थित सैथिया बिल्डिंग में छत पर रखी लकड़ियों में आग लग गई।
रात 1:09 बजे: शमसाबाद के गांव इगलासपुरा में सड़क किनारे रखे करब के ढेर में आग लगी। इस हादसे में पंचम सिंह की 5 बीघा बाजरे की करब जल गई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed