{"_id":"6378fbe58c199e5db428643f","slug":"mainpuri-by-election-2022-akhilesh-yadav-showed-cleverness-on-bhogaon-assembly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में जहां मजबूत है भाजपा, वहां अखिलेश यादव ने दिखा दी ये चालाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में जहां मजबूत है भाजपा, वहां अखिलेश यादव ने दिखा दी ये चालाकी
Sat, 19 Nov 2022 09:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
नीलेश शर्मा, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
करहल में अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी की उस विधानसभा में बड़ा खेल खेला है, जहां भाजपा मजबूत रही है। ये विधानसभा है भोगांव। वैसे तो नेताजी मुलायम सिंह यादव की साइकिल ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सवारी करने वाले हर प्रत्याशी को संसद पहुंचाया। हर चुनाव में जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल सरपट दौड़ी, सिर्फ भोगांव विधानसभा क्षेत्र में साइकिल के लिए पथ पथरीला रहा। हर लोकसभा चुनाव में साइकिल यहां पिछड़ती रही है।
डिंपल यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सदर, किशनी और करहल विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल ने हर चुनाव में फर्राटा भरा, लेकिन भोगांव विधानसभा क्षेत्र में साइकिल रफ्तार नहीं पकड़ सकी। यहां सपा प्रत्याशी पहले नंबर को नहीं हासिल कर सका। हालांकि भोगांव में सुस्त हुई रफ्तार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक दोगुना करने का काम किया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आलोक शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने भी चला शाक्य कार्ड
भोगांव विधानसभा क्षेत्र में शाक्य मतदाताओं का दखल ज्यादा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बार भोगांव में भी साइकिल को रफ्तार देने की रणनीति बनाई है। इसीलिए उन्होंने चुनाव से ठीक पहले भोगांव निवासी पूर्व मंत्री एवं शाक्य नेता आलोक शाक्य को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान कर दिया। अब उनके आने से भोगांव विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले में साइकिल की रफ्तार कितनी बढ़ेगी यह तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सपा और भाजपा को विधानसभा क्षेत्र वार मिले वोट
चुनाव 2014
प्रत्याशी पार्टी सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह सपा 94600 74997 97035 141068 187755
शत्रुघन सिंह भाजपा 48626 76137 41588 39352 25414
विज्ञापन
पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव 2014
प्रत्याशी पार्टी सदर भोगांव किशनी करहल जसवंतनगरतेजप्रताप यादव सपा 99999 90425 108740 159018 195604
प्रेम सिंह शाक्य भाजपा 78292 96595 67967 59636 30047