{"_id":"5de698cc8ebc3e54c64eaacf","slug":"bal-panchayat-election-in-maghatai-village-of-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक चुनाव ऐसा भी: यहां ग्राम पंचायत की तर्ज पर नन्हे मतदाताओं ने वोट डालकर चुनी बाल पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चुनाव ऐसा भी: यहां ग्राम पंचायत की तर्ज पर नन्हे मतदाताओं ने वोट डालकर चुनी बाल पंचायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में ढोल नगाड़ों के साथ अपने समर्थकों के साथ वोट मांगते बच्चे जब मघटई गांव की गलियों में घरों में पहुंचे तो लोग हैरत में पड़ गए। नेताओं की तरह हाथ जोड़े, तिलक लगाए, गले में फूलों की माला पहने प्रत्याशी बाल मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए निकले तो माजरा समझ न आया कि गांव में यह हुआ क्या है, लेकिन कुछ देर बाद जब स्कूल में वोट देने केलिए बाल मतदाताओं की लंबी लाइन लगी तो गांव वाले भी समझ गए कि उनके गांव में बाल पंचायत के प्रधान का चुनाव हो रहा है।
2 of 6
मतदान के लिए लगी बच्चों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मघटई गांव का नजारा ऐसा ही रहा जो लोगों में कौतूहल जगाता रहा। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, क्योर और द ओबेराय अमर विलास द्वारा बाल मित्र ग्राम के निर्माण की प्रक्रिया में मंगलवार को मघटई में बाल पंचायत का चुनाव कराया गया। अपने आई कार्ड के साथ बच्चों ने कतार में लगकर मतपत्रों के जरिए वोट डाले।
3 of 6
बाल पंचायत चुनाव के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
बाल पंचायत चुनाव में 188 वोट पड़े, जिसमें 43 वोट पाकर सोमेश बाल प्रधान चुने गए। 37 वोट पाकर हिमांशु सचिव और 28 वोट पाकर अभय बाल उप प्रधान चुने गए। बाकी सभी बाल पंचायत सदस्य के रूप में चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाल ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सोमेश
- फोटो : अमर उजाला
जीतने के बाद बाल प्रधान सोमेश ने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जाते, वह अपनी पंचायत के साथ उन्हें स्कूल भेजेंगे। पंचायत भवन गंदा है, जिसकी सफाई और गांव की नाला, खरंजा की सफाई के लिए मुख्य प्रधान से कहेंगे।
अभियान के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार बच्चों में नेतृत्व की भावना जगाने, शिक्षा, स्वास्थ्य केप्रति जागरूकता के लिए बाल पंचायतों का चुनाव किया जा रहा है। सामाजिक जीवन की समस्यायें समझें और उनके निराकरण के प्रति वो भी जानकारी रखे, यह प्रयास है। इन चुनाव में पूर्व बाल पंचायत सदस्य मुस्कान पीठासीन चुनाव अधिकारी, आदित्य, खुशी और चांदनी चुनाव अधिकारी की भूमिका में रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।