फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे ने तोड़ा इंजीनियर बनने का सपना, गुजरात के नर्मदा बांध में डूबकर बीटेक छात्रा की मौत

Tue, 16 Apr 2019 01:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 16 Apr 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
b.tech student die in narmada dam family sad update news
फाइल फोटो श्रुति जैन - फोटो : अमर उजाला
शहर के उद्योगपति राहुल जैन (सिटीजन ग्लास) की पुत्री श्रुति जैन की गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में नर्मदा बांध में डूबकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन अहमदाबाद पहुंच गए। 
b.tech student die in narmada dam family sad update news
श्रुति पिता के साथ फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उद्योगपति और समाजसेवी राहुल जैन चौकीगेट पर रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी श्रुति जैन निरमा संस्थान अहमदाबाद से बीटेक कर रही थी। वह बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को श्रुति अपनी सहेलियों के साथ नर्मदा बांध घूमने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से श्रुति गहरे पानी में डूब गई। 
b.tech student die in narmada dam family sad update news
मृतक श्रुति जैन का फाइल फोटो
श्रुति को डूबता देख एक युवक भी उसमें कूद गया। श्रुति का शव दोपहर करीब 12 बजे निकाला गया। श्रुति को बचाने के लिए डूबे युवक का पता नहीं लगा। श्रुति की सहेलियों में चीख पुकार मच गई। दोपहर को जैसे ही यह खबर श्रुति के चौकीगेट स्थित आवास पर पहुंची चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
b.tech student die in narmada dam family sad update news
माता पिता के साथ श्रुति का फोटो - फोटो : अमर उजाला
श्रुति के पिता राहुल जैन और चाचा रोहित जैन तुरंत अहमदाबाद रवाना हो गए। उधर राहुल जैन के आवास पर काफी संख्या में उद्योग क्षेत्र और समाज के लोग एकत्रित हो गए। 
 
विज्ञापन
b.tech student die in narmada dam family sad update news
मां के साथ श्रुति जैन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक मनीष असीजा भी राहुल जैन के आवास पर पहुंच गए। मनीष असीजा ने अहमदाबाद के डीएम विक्रांत पांडेय से फोन पर बातचीत की। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय से कराने के साथ शव को एयर एंबुलेंस से भिजवाने की व्यवस्था कराने के संबंध में बात की। छात्रा का शव मंगलवार सुबह तक आवास पर आने की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed