फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushi Murder: पहली गोली सिर में फंसी, दूसरी सीने से हुई पार, आयुषी यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 22 Nov 2022 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
Ayushi Yadav post mortem report murder by father mathura crime news
ayushi murder case - फोटो : अमर उजाला
आयुषी यादव को उसके पिता नितेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो गोलियां मारीं थी। हत्या में उसकी पत्नी ब्रजबाला भी शामिल रही। इसके बाद दोनों ने उसके शव ट्रॉली बैग में रखकर मथुरा के राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फेंक दिया था। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कार, लाइसेंसी रिवॉल्वर और युवती का मोबाइल बरामद कर लिया है। वहीं आयुषी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस के पास पहुंच गई है। हत्या की वजह मां और पिता को बिना बताए शादी करना है। युवती ने साथ पढ़ रहे छात्र छत्रपाल गुर्जर निवासी भरतपुर राजस्थान से आर्य समाज मंदिर में करीब एक साल पहले शादी कर ली थी। बार-बार छुपकर उससे मिलती थी। टोकने पर भी बात न मानने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आयुषी दिल्ली के देहली ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीसीए की छात्रा थी।
Ayushi Yadav post mortem report murder by father mathura crime news
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आयुषी के सिर और छाती में गोली मारी गई थी। छाती में लगी गोली फेंफड़ों को चीरते हुए पार हो गई, जबकि सिर में लगी गोली फंसी रह गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।  

Ayushi Yadav post mortem report murder by father mathura crime news
इसी रिवाल्वर से हुई थी आयुषी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

छत्रपाल को पूछताछ के लिए बुलाएगी पुलिस

जिस युवक छत्रपाल से एक साल पहले आयुषी की शादी हुई, उस युवक को राया पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। हालांकि पुलिस शुरूआत में बुलाने वाली थी, पर हत्याकांड के खुलासे में व्यस्त रही पुलिस उसे बुलवा नहीं सकी। जल्द ही युवक को बुलवाकर आयुषी की कुछ जानकारियां हासिल करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushi Yadav post mortem report murder by father mathura crime news
Ayushi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

2003 में रिवाल्वर का हुआ था लाइसेंसी जारी

जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी बेटी आयुषी को दो गोली मारकर हत्या की गई। उसका आर्म्स लाइसेंस देवरिया से बना हुआ है। 2003 में नितेश यादव के नाम से जारी हुआ है। उस समय नितेश करीब 25 साल के थे। अब उसकी उम्र करीब 44 साल है। देवरिया के गांव सोनाड़ी, थाना भलुअनी के मूलत: रहने वाले नितेश के इस कृत्य की हर तरफ निंदा हो रही है।

विज्ञापन
Ayushi Yadav post mortem report murder by father mathura crime news
आयुषी का आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला

यह हुआ बरामद

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, लाइसेंसी रिवॉल्वर 32 बोर, दो कारतूस, आयुषी का एंड्रायड मोबाइल बरामद किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed