फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भाजपा राज' में भी विकास को तरस रहा अटल का बटेश्वर, तस्वीरों में देखें पैतृक गांव का हाल

Fri, 16 Aug 2019 11:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Aug 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's ancestral village bateshwar waiting for development
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर आज भी विकास को तरस रहा है। गांव के जिस मंदिर में उन्होंने पूजा की, जिस स्कूल में ककहरा सीखा, उसकी भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गांव के लोगों को बिजली, पानी और यातायात जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। भाजपा सरकार में बटेश्वर के विकास की घोषणा तो हुई हैं, लेकिन धरातल पर अभी तक नहीं उतरी है।  

Atal Bihari Vajpayee's ancestral village bateshwar waiting for development
पैतृक गांव बटेश्वर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी का घर

16 अगस्त, 2018 में अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गए थे। पहली पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है, लेकिन उनका पैतृक गांव बटेश्वर अपनी बदहाली पर रो रहा है। आगरा शहर से 80 किमी दूर बसा बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक स्थल होने के साथ बड़ा धार्मिक स्थल भी है। यह गांव स्वतंत्रता आंदोलन के स्वर्णिम इतिहास को समेटे हुए है, लेकिन आज भी विकास को तरस रहा है। 

Atal Bihari Vajpayee's ancestral village bateshwar waiting for development
बटेश्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 सितंबर 2018 को उनकी अस्थि विसर्जन के लिए बटेश्वर आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां अटल बिहारी से जुड़ी यादों को सहेजने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास की घोषणा की थी। जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए। शासन ने इन्हें मंजूरी दे दी थी, लेकिन विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's ancestral village bateshwar waiting for development
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
बाह से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बटेश्वर के विकास को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा गया था। जिस पर हाल ही में योगी सरकार ने 3.60 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। जिससे यमुना किनारे 108 शिव मंदिर और शौरीपुर में जैन तीर्थस्थल को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाना है 
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's ancestral village bateshwar waiting for development
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी जब बटेश्वर में आगरा-इटावा रेल परियोजना का शिलान्यास करने आए थे, तब वो जिस अतिथि गृह में रुके थे, उसी के जीर्णोद्धार से बटेश्वर में कार्य शुरू होंगे। बटेश्वर के विकसित होने पर अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आया करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed