फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: 'डांस आगरा डांस' में बिखरे देशभक्ति के रंग, मंथन और शुभम बने विजेता

Fri, 16 Aug 2019 09:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Dance Agra Dance Grand finale on Independence Day 2019 in Agra
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘डांस आगरा डांस’ के सीनियर वर्ग में शुभम पांडे और जूनियर वर्ग में मंथन पाठक विजेता रहे। ग्रुप डांस में होली पब्लिक स्कूल विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को फाइनल के निर्णायक रहे डांस प्लस सीजन 4 के प्रतिभागी ऋषभ शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।
Maa Tujhe Pranam Dance Agra Dance Grand finale on Independence Day 2019 in Agra
कार्यक्रम का उद्घाटन करते क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल, होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर - फोटो : अमर उजाला
डांस आगरा डांस के ग्रांड फिनाले का उद्घाटन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल, होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर ने किया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल ने कहा कि देशभक्ति के गीतों पर यह मुकाबला अनूठा है। 
Maa Tujhe Pranam Dance Agra Dance Grand finale on Independence Day 2019 in Agra
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
डांस आगरा डांस के ग्रांड फिनाले में हर वर्ग के प्रतिभागियों ने देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। महा मुकाबले के सेलिब्रिटी जज ऋषभ शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देने के बाद डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान दर्शक उनके साथ थिरकते दिखे। ऑडिशन से लेकर सेमीफाइनल तक में शामिल रहे निर्णायकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Dance Agra Dance Grand finale on Independence Day 2019 in Agra
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
सोलो डांस के जूनियर वर्ग में मंथन पाठक प्रथम,  तोयषी घिल्डियाल द्वितीय और सान्वी जैन तृतीय स्थान पर रहीं। सोलो डांस के सीनियर ग्रुप में शुभम पांडे पहले, जाह्नवी पाठक दूसरे और समीर तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में भी कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें आखिरी में प्वाइंटस के आधार पर होली पब्लिक स्कूल क्रू को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Dance Agra Dance Grand finale on Independence Day 2019 in Agra
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
जूनियर सोलो कैटेगरी में 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों में तोयशी, अनन्या गोयल, रोहित दिवाकर, सान्वी जैन, पुनीत दिवाकर, दिव्यांश अग्रवाल, मंथन पाठक, प्रशांत, विपिन सिंह और आहना ने दमदाम प्रस्तुति दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed