{"_id":"6016a4578ebc3e32914560cf","slug":"asian-games-bronze-medalist-defeat-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: एशियन गेम्स की पदक विजेता पहलवान दिव्या को रजनी ने हराकर किया बड़ा उलटफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: एशियन गेम्स की पदक विजेता पहलवान दिव्या को रजनी ने हराकर किया बड़ा उलटफेर
Sun, 31 Jan 2021 06:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
सीनियर नेशनल महिला रेसलिंग चैंपियनशिप में कुश्ती प्रेमी अभी ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की हार भुला भी नहीं पाए थे, कि चैंपिनयशिप के दूसरे दिन रविवार को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अगली स्लाइड में देखिये कैसा रहा मैच...
Trending Videos
राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता की विजेताओं के साथ लोग
- फोटो : अमर उजाला
लड़ामदा के मनोरमा इंस्टीट्यूट में चल रहे दंगल में एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की ब्रॉन्ज मेडल विजेता दिव्या काकरान को यूपी की पहलवान रजनी रोमांचकारी मुकाबले में 6-4 से हराकर चैंपियनशिप से बाहर कर दिया। पहलवान साक्षी मलिक और सोनम मलिक के बहुप्रतिक्षित मुकाबले के बाद चैंपियनशिप की यह सबसे अहम कुश्ती मानी जा रही थी।
राष्ट्रीय महिला कुश्ती में दांवपेंच दिखाते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ सुबह से ही पहुंचने लगी। मेट पर रेफरी की सीटी बजने के साथ दोनों पहलवानों के समर्थन में जोरदार आवाजें आने लगीं। छह मिनेट तक चले रोमांचकारी मुकाबले में यूपी की पहलवान रजनी ने दिव्या कामरान को चित कर उन्हें क्वर्वाटर फाइनल से पहले ही बाहर कर दिया। दिव्या की हार के साथ ही उनके खेमे में जहां मायूसी छा गई, वहीं पहलवान को कुश्ती प्रेमियों ने घेर लिया। उनके साथ लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती के दौरान महिला पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल सीनियर वुमेंस रेसलिंग चैंपियनशिप में देशभर की महिला पहलवानों के साथ ही गंगा को देखने वालों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। गंगा उस भैंस का नाम है, जो दंगल में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली महिला पहलवान को पुरुस्कार के रूप में दी जाएगी। बोदला के रहने वाले किशोर बघेल रविवार को जब चैंपियनशिप स्थल के पास भैंस गंगा को लेकर पहुंचे, तो उसे देखने वालों की आसपास भीड़ जमा हो गई। किशोर ने बताया कि पहलवानों के लिए दूध सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए उनकी इच्छा थी कि चैंपियनशिप में सबसे अधिक अंक पाने वाली पहलवान को उपहार के रूप में भैंस दें। उन्होंने बताया कि भैंस डेढ़ लाख रुपये में खरीदी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता के साथ सेल्फी लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कुर्सियों पर खड़े दर्शकों को नीचे बैठाने के लिए अध्यक्ष ने की 1100 रुपये देने की घोषणा
लड़ामदा में चल रही चैंपियनशिप में कुश्ती प्रेमियों का सैलाब सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। ओलंपियन साक्षी मलिक और सोनम मलिक के बीच चल रहे फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शक कुर्सियों पर खड़े हो गए। इस कारण पीछे खड़े दर्शकों को परेशानी होने लगी। सामने मंच पर बैठे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से ही एक ऐसी घोषणा कर दी, जिसके बाद वहां तैनात पुलिस बल को भी लोगों को बैठाने में कोई दिक्कत नहीं आई। अध्यक्ष ने मंच से ही अपने तेवरों में कह दिया कि जो कोई कुश्ती प्रेमी कुर्सियों पर खड़े दर्शकों को अपने तरीके से बैठा देगा, उसे 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही सीटों पर खड़े होकर कुश्ती देख रहे कुश्ती प्रेमी नीचे बैठ गए।
आगरा: राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बोले- ओलंपिक में चार पदक मिलने की उम्मीद