फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President of National Wrestling Association Said Get Four Medals In Olympics

आगरा: राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बोले- ओलंपिक में चार पदक मिलने की उम्मीद

Sun, 31 Jan 2021 01:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 31 Jan 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
President of National Wrestling Association Said Get Four Medals In Olympics
महिला कुश्ती चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी सोनम - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारत को ओलंपिक में इस बार मे चार पदक मिलने की उम्मीद है। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जो मंच पहलवानों को दिया है इससे युवाओं का ध्यान कुश्ती की ओर आकर्षित होगा। कुश्ती ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


कुश्ती का इतिहास ही भारत का इतिहास है। प्रतियोगिता का मंच संचालन रिनेश मित्तल ने किया। महामहिम राज्यपाल का स्वागत भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान, जाट सभा महिला अध्यक्ष स्मृति चाहर, समाजसेविका प्रतिमा भार्गव व सीए काव्या चौधरी ने किया। रविवार को कुश्ती में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे। रविवार को 53, 59, 65, 68 और 76 किग्रा भार की कुश्ती हुई।
विज्ञापन


महिला कुश्ती प्रतियोगिता: ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को हराने के बाद स्वर्ण पदक लेने 25 मिनट देर से पहुंची सोनम

विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई को लगेगा कैंप
सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि आगरा में चैंपियनशिप के दौरान ही लखनऊ में लगने वाले कैंप की तारीख तय होगी। इस साल जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए लखनऊ में कैंप लगेगा। इस नेशनल कैंप के लिए तारीख जल्द तय होगी। नेशनल चैंपियनशिप पर सभी की निगाहें हैं। लखनऊ में लगने वाले कैंप से ही ओलंपिक जाने का रास्ता तय होगा। इस दौरान सांसद एसपी सिंह बघेल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संरक्षक रंगलाल गौतम, जितेंद्र सिंह चौहान, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार चाहर, कोच नेत्रपाल सिंह, एमडी खान आदि मौजूद रहे।

President of National Wrestling Association Said Get Four Medals In Olympics
आगरा में कुश्ती देखने पहुंचे लोग और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ये रहे उपस्थित
यूपी कुश्ती संघ उपाध्यक्ष करन भूषण शरण सिंह, पद्मश्री महाबली सत्यपाल पहलवान (ओलंपिक कोच व सुशील कुमार के गुरु), संरक्षक रंगलाल गौतम, जितेंद्र सिंह चौहान, कमल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, अंकित आचार्य, अंतराष्ट्रीय कोच नेत्रपाल सिंह, डॉ. हरी सिंह, हाजी मो. सलीम, अतुल तिवारी, गोपाल यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed