फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahal: ताज में बंदर भगाएंगे ASI कर्मचारी, थमाए गए डंडे

Fri, 16 Sep 2022 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
ASI Employee Duty To Run Monkey From Taj Mahal In Agra
ताज में बंदर भगाएंगे ASI कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा है। आए दिन बंदर पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। विदेशी पर्यटक जो सुखद अनुभव के लिए ताज का दीदार करने आते हैं, लेकिन उत्पाती बंदरों के कारण बुरा अनुभव लेकर लौटते हैं। ऐसे में ताजमहल में पर्यटकों को बंदरों के उत्पात से बचाने का जिम्मा अब एएसआई के 4 कर्मचारियों पर रहेगा। नगर निगम को पत्र लिखने के बाद भी बंदरों की धरपकड़ नहीं होने पर एएसआई के अधिकारियों ने यह कदम उठाया है।


ताजमहल पर बृहस्पतिवार को सेंट्रल टैंक से लेकर मुख्य गुंबद तक एएसआई के कर्मचारी हाथों में डंडे लेकर बंदरों को दौड़ाते हुए नजर आए। एएसआई के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में बंदरों के उत्पात की कई घटनाओं से छवि पर असर पड़ रहा था। इस संबंध में नगर निगम से कई बार पत्राचार करने के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून से ताज का दीदार कराने के लिए एएसआई के चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह परिसर में लगातार भ्रमण करके बंदरों को पर्यटकों से दूर करने का प्रयास करेंगे। 
ASI Employee Duty To Run Monkey From Taj Mahal In Agra
पर्यटक पर बंदरों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
बीते चार दिनों में पर्यटकों पर बंदरों के हमले की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को दो विदेशी महिला पर्यटकों पर बंदरों ने हमला कर दिया। पर्यटकों ने किसी तरह बंदरों से खुद को बचाया। इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया। चमेली फर्श पर यमुना की तरफ बेंच पर बैठीं दो महिला पर्यटक मोबाइल से फोटो खींच रही थीं, तभी दो बंदर पहुंचते हैं और उन पर हमला कर देते हैं।
ASI Employee Duty To Run Monkey From Taj Mahal In Agra
पर्यटक पर बंदरों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
बंदर एक पर्यटक के पैरों को नोंचने का प्रयास करता है। महिला पर्यटक किसी तरह खुद को बचाती है। घटना के बाद दोनों वहां से चली जाती हैं। गनीमत रही कि बंदरों ने पर्यटकों को काटा नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
ASI Employee Duty To Run Monkey From Taj Mahal In Agra
स्वीडन की पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कई बार पर्यटकों पर बंदर हमले कर चुके हैं। बीते चार दिनों में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार को उत्पाती बंदरों ने स्वीडन की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया था। स्वीडन की पर्यटक व्योनक ड्रेसलर जब चमेली फर्श की ओर पहुंचीं तो मेहमानखाने की ओर से आए बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उन्हें काट लिया था। घायल पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से वह होटल रवाना हो गईं।
विज्ञापन
ASI Employee Duty To Run Monkey From Taj Mahal In Agra
तमिलनाडु के पर्यटक शाहीन रशीद - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के शाहीन रशीद को रविवार को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। चीख-पुकार होने पर अन्य पर्यटकों ने बंदरों को भगाया था। बंदरों के हमले से शाहीन दहशत में आ गए थे।  दशहरा घाट मंदिर की ओर से हर दिन सुबह और शाम को खाने की तलाश में बंदरों का बड़ा झुंड ताजमहल में पहुंचता है। ये बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों भी इन बंदरों से परेशान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed