फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के नक्शे पर चमकेगा सूर सरोवर पक्षी विहार, रामसर साइट के लिए भेजा गया नाम

Sat, 22 Jun 2019 11:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
soor sarovar bird sanctuary agra will be decalre ramsar wetland sites
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी
दुनियाभर के 50 हजार प्रवासी पक्षियों को हर साल लुभाने वाला आगरा का सूर सरोवर पक्षी विहार जल्द ही अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आने वाला है। कीठम स्थित 800 हेक्टेयर के जंगल में फैले सूर सरोवर पक्षी विहार का नाम रामसर साइट के लिए तय हो गया है। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर पर्यावरण मंत्रालय ने सूर सरोवर पक्षी विहार का नाम रामसर कन्वेंशन स्विटजरलैंड भेजा है।
soor sarovar bird sanctuary agra will be decalre ramsar wetland sites
सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा
यूनेस्को की तीन वर्ल्ड हेरिटेज (विश्व विरासत) साइट ताजमहल, किला और फतेहपुर सीकरी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीठम का सूर सरोवर पक्षी विहार रामसर साइट की मान्यता पाने की कतार में है। उत्तर प्रदेश में अब तक केवल एक वेटलैंड (आर्द्रभूमि) को रामसर साइट की मान्यता मिली है। ऊपरी गंगा का बृजघाट से नरौरा तक का 26,270 हेक्टेयर हिस्सा रामसर साइट में शुमार है।
soor sarovar bird sanctuary agra will be decalre ramsar wetland sites
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर पक्षी विहार को रामसर साइट का दर्जा दिलाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने ऑफलाइन और ऑनलाइन ब्यौरा रामसर कन्वेंशन, स्विटजरलैंड को भेजा है। राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी क्षेत्र प्रोजेक्ट के डीएफओ आनंद कुमार के मुताबिक रामसर साइट के दर्जे के बाद पक्षी विहार की पहचान न केवल अंतरराष्ट्रीय हो जाएगी, बल्कि दुनियाभर के पक्षी प्रेमी और शोधार्थी शोध के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
soor sarovar bird sanctuary agra will be decalre ramsar wetland sites
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 13 पक्षी विहार हैं, जिनमें से राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट क्षेत्र में तीन पक्षी विहार आते हैं। आगरा में कीठम का सूर सरोवर पक्षी विहार, मैनपुरी का समान पक्षी विहार और एटा का पटना पक्षी विहार। मार्च में प्रदेश सरकार ने रामसर साइट के दर्जे के आवेदन इन पक्षी विहारों से मांगे थे, जिनमें चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट क्षेत्र से तीनों नाम भेजे गए। इसी महीने दिल्ली में पर्यावरण मंत्रालय में पक्षी विहारों के प्रजेंटेशन दिए गए, जिनमें सूर सरोवर पक्षी विहार रामसर साइट के दर्जे के लिए खरा पाया गया। 
विज्ञापन
soor sarovar bird sanctuary agra will be decalre ramsar wetland sites
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला

क्या है रामसर वेटलैंड साइट

ईरान के शहर रामसर में 1971 में वेटलैंड (आर्द्रभूमि) पर सम्मेलन किया गया। रामसर कन्वेंशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने से पहले वाइल्ड लाइफ, ईको सिस्टम समेत कई मानकों की जांच की जाती है। 160 देशों ने रामसर कन्वेंशन स्वीकार किया है। देश में 27 और उत्तर प्रदेश में केवल एक रामसर साइट है। ऊपरी गंगा का बृजघाट से नरौरा तक का 26,270 हेक्टेयर हिस्सा रामसर साइट में दर्ज है। रामसर साइट में दर्ज होने से वेटलैंड को मिलने वाले बजट और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भी बढ़ोतरी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed