फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुफिया कैमरे से आरिफ हुआ बेनकाब: आगरा की होटल संचालिका ही नहीं, कई युवतियां बनीं शिकार

Tue, 06 Jul 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
arif hashmi agra case arif hashmi exposed by spy camera in hotel room
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बड़े परिवार की बहू और होटल की संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती, शादी और धर्मांतरण के मामले में आरोपी लखनऊ के आरिफ हाशमी की अय्याशी सामने आई है। सिर्फ होटल संचालिक ही नहीं कई और युवतियां उसके उत्पीड़न की शिकार बनी हैं। पुलिस ने बताया कि होटल संचालिका अक्सर बाहर जाती थीं। इस दौरान आरिफ हाशमी होटल में युवतियों को बुलाता था। इसका पता चलने पर होटल के कमरे में एक खुफिया कैमरा लगा दिया गया था। इससे आरिफ की हरकतों का पता पीड़िता को चल जाता था। वह अय्याशी होटल संचालिका के रुपयों पर करता था। उधर, आरिफ हाशमी की उत्पीड़न का शिकार होटल संचालिका बुरी तरह से डरी हुई हैं। सोमवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में बयान के लिए ले गई थी। तब भी वह डर रही थीं। महिला पुलिसकर्मी से एक ही बात कह रही थीं कि उनके पास ही रहें, कहीं जाएं नहीं। आरिफ कुछ भी कर सकता है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा चाहिए। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद वह लखनऊ चली गईं।

arif hashmi agra case arif hashmi exposed by spy camera in hotel room
आरोपी आरिफ हाशमी
सदर क्षेत्र की रहने वाली होटल संचालिका और पूर्व अधिकारी की बेटी ने आरिफ हाशिमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि आरिफ हाशमी ने नाम बदलकर दोस्ती की। इसके बाद धमकाकर शादी की। उनका शारीरिक, आर्थिक उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं उन्हें यातनाएं दी गईं। 
arif hashmi agra case arif hashmi exposed by spy camera in hotel room
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
होटल संचालिका के पास आरिफ की मारपीट के सुबूत हैं। वह मोबाइल में फोटो खींचकर रखती थीं। एक बार इतना पीटा था कि सिर से बालों को उखाड़ दिया था। इसकी भी फोटो है। यह पुलिस को दी हैं। यह पुलिस के लिए अहम साक्ष्य बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
arif hashmi agra case arif hashmi exposed by spy camera in hotel room
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पीड़ित होटल संचालिका डरी हुई थीं। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस उनके साथ है। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस पर संचालिका कोर्ट जाने को तैयार हो गईं। उनके कलमबंद बयान दर्ज कराए गए।
 
विज्ञापन
arif hashmi agra case arif hashmi exposed by spy camera in hotel room
आरोपी आरिफ हाशमी
प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई थी। उसने नाम बदलकर युवतियों को धोखा दिया था। पूछताछ में पता चला कि वह होटल में दोनाली बंदूक और रिवाल्वर लेकर ही रुकता था। इससे पीड़िता को धमकाता रहता था। संचालिका के कहीं बाहर जाने पर युवतियों को बुलाता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed